फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: आवारा कुत्तों से बचने के लिए स्कूटी सवार ने भिड़ाया ऐसा तिकड़म, लोग बोले- भाई ने बदला ले लिया

Thu, 27 Mar 2025 10:38 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Stray Dog Viral Video: वायरल वीडियो में दिखाया गया है कि रात के समय, जब सड़कें सूनी पड़ी थीं, एक युवक अपनी स्कूटी से घर लौट रहा था। तभी अचानक, कुत्तों का एक झुंड सामने आ गया, जैसे वे उसकी पहचान पूछने आए हों।
विज्ञापन
आवारा कुत्तों से बचने के लिए स्कूटी सवार से भिड़ाया ये तिकड़म - फोटो : एक्स @ Ghar Ke Kalesh
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर आए दिन कोई न कोई वीडियो वायरल होता रहता है। हाल ही में, एक वीडियो तहलका मचा रहा है, जिसमें एक स्कूटी सवार शख्स ने आवारा कुत्तों से बचने का ऐसा तरीका अपनाया कि लोग उसकी समझदारी के कायल हो गए। आमतौर पर लोग इन सड़कों पर घूमने वाले कुत्तों को देखकर घबरा जाते हैं, लेकिन इस युवक ने जो किया, वह देखने लायक था। सोशल मीडिया पर इस युवक की खूब तारीफ होती है। आइए जानते हैं कि वीडियो में क्या खास दिखाया गया है।

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वायरल वीडियो में दिखाया गया है कि रात के समय, जब सड़कें सूनी पड़ी थीं, एक युवक अपनी स्कूटी से घर लौट रहा था। तभी अचानक, कुत्तों का एक झुंड सामने आ गया, जैसे वे उसकी पहचान पूछने आए हों। ज्यादातर लोग इस स्थिति में घबराकर तेज रफ्तार में निकलने की कोशिश करते, लेकिन इस शख्स ने कुछ ऐसा किया कि कुत्ते भी चौंक गए। इस युवक ने न गाड़ी भगाई, न डर दिखाया, बल्कि उसने अपनी स्कूटी रोकी और बड़े मजेदार अंदाज में कुत्तों से कहा, "कोई टेंशन नहीं भाई, हम लोकल हैं।" उसकी यह बात सुनकर कुत्ते भी कुछ देर के लिए सोच में पड़ गए, जैसे वे आपस में सलाह-मशविरा कर रहे हों कि इसे जाने देना चाहिए या नहीं।
 

खूब पसंद किया जा रहा है ये वीडियो
इतना ही नहीं, युवक ने पीछे आ रही एक और गाड़ी को भी बेफिक्र होकर आगे बढ़ने का इशारा किया और कहा, "आराम से जाओ, कोई दिक्कत नहीं है।" मजे की बात ये थी कि हमले के मूड में खड़े कुत्ते भी शांति से वहीं ठहर गए, मानो वे इस अजनबी को अपनी लिस्ट से हटा चुके हों।

लोगों ने दी ऐसी प्रतिक्रिया
इस मजेदार वीडियो को अब तक 1.5 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है और ढाई हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। इस पर लोग काफी फनी रिएक्शन भी दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "देखो, जानवरों को भी प्यार की भाषा समझ में आती है।" दूसरे यूजर ने लिखा, "पहले आधार कार्ड दिखाओ, फिर जाने देंगे।" एक और यूजर ने लिखा, भाई, सही बताऊं तो वीडियो देखकर काफी सुकून मिला है। नहीं तो यह आवार कुत्ते पीछे ही पड़ जाते हैं।
विज्ञापन

वीडियो से मिल रही है ये सीख
बता दें कि सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो को देखकर लोगों का मानना है कि कभी-कभी समस्या का हल ताकत से नहीं, बल्कि शांति और समझदारी से निकलता है। सही अंदाज और थोड़ी सूझबूझ से हर टकराव को टाला जा सकता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें