फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: भीषण गर्मी से बचने के लिए शख्स ने कुंए में ही लगा लिया खाट, इंटरनेट पर वीडियो हुआ वायरल

Sun, 15 Jun 2025 08:33 PM IST
शिखर बरनवाल फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

इंटरनेट पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स कुएं के अंदर खाट लगाकर आराम फरमा रहा है। इस वीडियो को लोग इंटरनेट पर खूब शेयर कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
विज्ञापन
कुएं के अंदर खाट लगाकर लेटा शख्स - फोटो : Instagram/@humour_dukan
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Viral Video: देश में इन दिनों भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर रखा है। सूरज की तपिश और लू के थपेड़ों ने न केवल बाहर निकलना मुश्किल किया है, बल्कि घरों में भी पंखे और कूलर बेअसर साबित हो रहे हैं। ऐसे में लोग गर्मी से राहत पाने के लिए तरह-तरह के देसी जुगाड़ अपना रहे हैं। ऐसा ही एक अनोखा और हैरान करने वाला जुगाड़ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स ने गर्मी से बचने के लिए कुएं के अंदर खाट लटका ली है। इस वीडियो को देखकर लोग हैरान हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। ध्यान देने वाली बात यह है कि इस वीडियो को 2 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Most Expensive Grapes: दुनिया का सबसे महंगा अंगूर, एक गुच्छे की कीमत में खरीद सकते हैं कार

वीडियो में क्या है?
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक गहरे कुएं के अंदर रस्सियों के सहारे एक खाट लटकी हुई है, और उस पर एक शख्स बड़े आराम से लेटा हुआ है। कुएं की ठंडी और शीतल हवा में वह इतने सुकून से लेटा है कि देखकर लगता है मानो वह किसी फाइव-स्टार रिसॉर्ट के जकूजी में रिलैक्स कर रहा हो। इस शख्स को न तो कुएं की गहराई का डर है और न ही खाट के गिरने की चिंता। उसका यह कॉन्फिडेंस और अनोखा अंदाज देखकर लोग दांतों तले उंगली दबा रहे हैं। किसी ने इस अनोखे दृश्य को अपने मोबाइल में कैद कर लिया जिसके बाद यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Viral Video: मध्य प्रदेश में एक शख्स ने पत्नी के लिए बनवाया ताजमहल! वायरल वीडियो देखकर आखें खा जाएंगी धोखा
 


लोगों की प्रतिक्रिया
सोशल मीडिया पर इस वीडियो को देखकर यूजर्स तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कोई इसे देसी जुगाड़ का कमाल बता रहा है, तो कोई इसे गर्मी से बचने का सबसे सस्ता और प्रभावी तरीका करार दे रहा है। एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा, "तुम सब चलाओ AC, हम चलें कुआं में!" वहीं, एक अन्य यूजर ने टिप्पणी की, "यह जुगाड़ तो गर्मी को मात देने का सबसे अनोखा तरीका है।" इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @humour_dukan नाम के यूजर ने शेयर किया है। खबर लिखने तक इस वीडियो को 2 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है।
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें