हर साल जून के तीसरे रविवार को पिता के लिए समर्पित एक खास दिन मनाया जाता है, जिसे फादर्स डे कहा जाता है। इस साल फादर्स डे 15 जून 2025 को मनाया जा रहा है। भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली की बेटी वामिका ने भी अपने पिता को फादर्स डे पर बधाई दी है। उन्होंने पिता के नाम चिट्ठी लिखकर प्यार जताया।
विराट-अनुष्का-वामिका
- फोटो : Anushka Sharma (instagram)
'वो मेरे भाई जैसे दिखते हैं'
वामिका ने अपने पिता विराट को फादर्ड डे पर खास चिट्ठी लिखकर बधाई दी। इसकी तस्वीर अनु्ष्का शर्मा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से साझा की। इस चिट्ठी में लिखा है- 'वह मेरे भाई जैसे दिखते हैं, वह फनी हैं। वह मुझे गुदगुदी करते हैं, मैं उनके साथ मेकअप खेलती हूं। मैं उनसे बहुत प्यार करती हूं और वह मुझसे इतना सारा प्यार करते हैं (बाहों को फैलाते हुए)। हैप्पी फादर्स डे।'
विराट अपने दोनों बच्चों के साथ
- फोटो : Virat Kohli-Anushka Sharma (instagram)
विराट-अनुष्का के दो बच्चे
11 जनवरी 2021 को अनुष्का ने बेटी वामिका को जन्म दिया, वहीं 15 फरवरी 2024 में बेटे अकाय को जन्म दिया। इन दिनों अनुष्का फिल्मों से दूर अपने बच्चों की परवरिश में पूरा समय दे रही हैं, विराट भी परिवार के साथ ही अधिक समय गुजारते हैं। अनुष्का इस आईपीएल सीजन कई मैचों में विराट और आरसीबी की टीम को सपोर्ट करने पहुंचीं। इस लेडी लक की वजह से इस सीजन विराट की टीम आईपीएल खिताब जीतने में कामयाब रही।