फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: ट्रेन में गर्मी से बचने के लिए शख्स ने लगाया स्टैंड फैन, वही लगेज रखने की सीट को बना दिया बेड

Thu, 19 Jun 2025 01:53 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: ये वीडियो एक ट्रेन के चेयर कार कोच का है, जिसमें यात्री अपनी-अपनी जगह बैठे और कुछ खड़े नजर आ रहे हैं। इसी भीड़ में एक युवक ऐसा है, जो अपनी सीट पर आराम से बैठा है, लेकिन खास बात ये है कि उसने गर्मी से बचने के लिए खुद का स्टैंड फैन लेकर आया है।
विज्ञापन
शख्स ने ट्रेन में किया गजब का जुगाड़ - फोटो : इंस्टाग्राम @abhishek_hindu_.5
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस दुनिया में ऐसे लोग खूब मिल जाते हैं जो मुश्किल वक्त में भी अपने दिमाग का इस्तेमाल करके कुछ न कुछ अनोखा कर ही जाते हैं। दरअसल, ये वे लोग होते हैं, जो जुगाड़ पर विश्वास रखते हैं और आम हालात में भी कमाल की तरकीबें निकाल लेते हैं। अगर आप सोशल मीडिया पर थोड़े भी एक्टिव हैं तो आपको जरूर पता होगा कि भारत के लोगों के जुगाड़ के किस्से अक्सर वायरल होते रहते हैं। यहां हर रोज कुछ ऐसा देखने को मिलता है जो न केवल चौंकाता है, बल्कि लोगों को मुस्कुराने पर भी मजबूर कर देता है। इस समय एक ऐसा ही वीडियो इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना हुआ है, जिसमें एक व्यक्ति की समझदारी लोगों को खूब पसंद आ रही है। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में बताने जा रहे हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
ये वीडियो एक ट्रेन के चेयर कार कोच का है, जिसमें यात्री अपनी-अपनी जगह बैठे और कुछ खड़े नजर आ रहे हैं। इसी भीड़ में एक युवक ऐसा है, जो अपनी सीट पर आराम से बैठा है, लेकिन खास बात ये है कि उसने गर्मी से बचने के लिए खुद का स्टैंड फैन लेकर आया है। उसने उस फैन को ट्रेन के सॉकेट से जोड़ दिया और चैन से ठंडी हवा का मजा ले रहा है। यही कारण है कि इस वीडियो को देखकर लोग हैरान भी हैं और खुश भी।




सीट को बेड में बदल दिया
इस क्लिप में एक और सीन देखने को मिलता है, जो लोगों की नजर में आ गया। एक व्यक्ति को सीट नहीं मिली तो उसने लगेज रखने वाले सेक्शन में ही लेटकर आराम करना शुरू कर दिया। आमतौर पर इस जगह को सामान रखने के लिए इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन इस युवक ने इसे भी बेड में बदल दिया।
विज्ञापन


वीडियो पर यूजर्स ने दी ऐसी प्रतिक्रिया
यह वीडियो इंस्टाग्राम पर abhishek_hindu_.5 नाम के यूजर द्वारा पोस्ट किया गया है। वीडियो को खबर लिखे जाने तक 30 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है और उस पर लगातार प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। एक यूजर ने कमेंट किया, "एक लड़का तो लगेज वाली जगह पर लेटा हुआ है।" वहीं दूसरे ने लिखा, "हम इंडिया वाले हैं भाई, कुछ भी कर सकते हैं।" कई और यूजर्स ने हंसी वाले इमोजी के साथ अपनी प्रतिक्रिया दी है। यह वीडियो यह दिखाता है कि भारतीय लोग सीमित संसाधनों में भी अपने लिए सुविधा कैसे बना लेते हैं। चाहे हालात जैसे भी हों, यहां के लोग अपनी सूझ-बूझ और देसी जुगाड़ से हर समस्या का हल निकाल ही लेते हैं।
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें