फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगल में टाइगर के बच्चों ने की जमकर पूल पार्टी, मां किनारे बैठकर करती रही निगरानी, वीडियो हुआ वायरल

Sat, 19 Sep 2026 07:02 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

महाराष्ट्र के ताडोबा-अंधारी टाइगर रिजर्व का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दिख रहा है कि टाइगर के बच्चे पूल पार्टी कर रहे हैं और किनार बैठकर मांग उनकी निगरानी कर रही है। इस वीडियो ने लोगों का दिल जीत लिया है। 
विज्ञापन
जंगल में टाइगर के बच्चों ने की जमकर पूल पार्टी, मां किनारे बैठकर करती रही निगरानी - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जंगल में शेर, चीता और टाइगर के शिकार करने के कई वीडियो देखने को मिलते हैं, लेकिन क्या आने कभी उनके बच्चों की पूल पार्टी देखी है? सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने लोगों का दिल जीत लिया है। यह वीडियो महाराष्ट्र के ताडोबा-अंधारी टाइगर रिजर्व का है, जो लोगों का ध्यान खींच रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि 4-5 छोटे टाइगर के बच्चे गड्ढे में भर पानी में मस्ती कर रहे हैं, जबकि उनकी मां किनारे बैठकर लगातार उन पर नजर रख रही है। 

विज्ञापन


वीडियो में देखा जा सकता है कि टाइगर के बच्चे एक छोटे और उथले पानी के गड्ढे में बैठे हैं। कोई पानी में आधा डूबा है, तो कोई कीचड़ में लेटा दिख रहा है। अलग-अलग पलों में करीब चार से पांच बच्चे नजर आते हैं। बच्चों को पानी में खेलते देखकर लग रहा है कि जंगल के बीच उन्हें अपना स्विमिंग पूल मिल गया है। कोई पानी में अठखेलियां कर रहा है, तो आराम से कीचड़ में बैठा है। वीडियो की सबसे खास बात यह है कि बच्चों उनकी मां की नजर है। 

बच्चों पर है किनारे बैठी मां की नजर

टाइगर के बच्चों से कुछ ही दूरी पर उनकी मां किनारे पर बैठी है। वह शांत होकर बच्चों को देख रही है। वीडियो में मादा टाइगर पानी पी रही थी या बच्चों को करीब से देख रही थी, यह वीडियो से साफ नहीं है। हालांकि, वह वीडियो में बच्चों के आसपास ही दिखाई देती है। सोशल मीडिया पर वीडियो देखने के बाद लोग इस नजारे को मां की निगरानी वाली पूल पार्टी कह रहे हैं। 
विज्ञापन




विषखोपड़ा और कोबरा के बीच छिड़ी खूनी जंग, वायरल वीडियो देखकर खड़ हो जाएंगे रोंगटे

गर्मी के मौसम में पानी के स्रोत वन्यजीवों के लिए बहुत अहम होते हैं। टाइगर भी पानी पीने और गर्मी से राहत पाने के लिए जलस्रोतों का इस्तेमाल करते हैं। गर्मी के दिनों में जंगल के तालाब और अन्य जलस्रोत वन्यजीवों की गतिविधियों के महत्वपूर्ण केंद्र होते हैं।

वीडियो: टिकट मांगने पर TTE से भिड़ गई महिला, कपड़े फाड़कर बोली दिखाती हूं, कैमरे में कैद हो गई हरकत

वायरल वीडियो में भी बच्चों को पानी में खेलते और शरीर को ठंडा करते देखा जा सकता है। गर्मी के मौसम में जंगल के जलस्रोत वन्यजीवों के लिए और भी अहम हो जाते हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस लोग जमकर प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें