फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाघिन के लिए दो बाघों में हुई भयंकर लड़ाई, वीडियो में देखिए 'कौन जीता-कौन हारा'

Fri, 18 Oct 2019 01:43 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
बाघों की लड़ाई - फोटो : Twitter
विज्ञापन

एक लड़की के चक्कर में दो लड़कों के बीच लड़ाई तो आपने देखी होगी, लेकिन क्या कभी किसी बाघिन के लिए दो बाघों के बीच लड़ाई देखी है? जी हां, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें दो बाघ आपस में भयंकर तरीके से लड़ते दिख रहे हैं। बताया जा रहा है कि ये दोनों बाघ भाई हैं, जिनका नाम सिंहस्थ और रॉकी है। 

विज्ञापन

आईएफएस अधिकारी परवीन कासवान ने बुधवार को इस वीडियो को अपने ट्विटर पर शेयर किया और बताया कि ये बाघ टी57 और टी58 हैं। इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि ये दोनों बाघ टी39 नंबर की बाघिन नूर के लिए आपस में लड़ रहे थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये दोनों बाघ जयसिंघपुरा क्षेत्र की बाघिन शर्मीली के बेटे हैं। 
विज्ञापन

परवीन कासवान के मुताबिक, इस लड़ाई में टी57 की जीत हुई। हालांकि सबसे अच्छी बात ये रही कि दोनों बाघों में से कोई भी गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ। यह वीडियो राजस्थान के रणथंभौर नेशनल पार्क का है, जिसे अब तक 35 हजार से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें