टिकट मांगने पर TTE से भिड़ गई महिला, कपड़े फाड़कर बोली दिखाती हूं, कैमरे में कैद हो गई हरकत
- फोटो : instagram
सोशल मीडिया पर बेटिकट महिला यात्री का वीडियो वायरल हो रहा है। टीटीई ने महिला से टिकट मांगा, उसने टिकट की जगह पैसे देने की कोशिश की, लेकिन टीटीई ने उससे पैसे लेने से इंकार कर दिया। टीटीई महिला से टिकट बनवाने की बात कर रहा है, लेकिन महिला अपने कपड़े फाड़ देती है और उसपर आरोप लगाने की धमकी देने लगती है। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
भारतीय रेलवे में बिना वैध टिकट यात्रा करना भारतीय रेल अधिनियम, 1989 की धारा 137 और 138 के तहत एक दंडनीय अपराध है। वीडियो में दिख रहा है कि महिला बिना टिकट यात्रा करने के बाद अपनी ताकत दिखाने में लगी है। इस बीच टीटीई ने अपना कैमरा ऑन किया है, जिससे महिला सभी हरकतें उसमें रिकॉर्ड हो जाती हैं।
महिला टीटीई से कहती है कि जब हम पैसा दे रहे हैं, इतने में टीटीई उसकी बात काट देता है और कहता है कि हमें तुम्हारा पैसा नहीं, टिकट चाहिए, बनवाओ टिकट। इस पर महिला टीटीई की टोन सुनते भड़क जाती है और अपने किसी मुन्ना तिवारी नाम के टीटीई भैया का नाम बताकर टीटीई को धमकाने लगती है। इस दौरान महिला उन्हें फोन लगा देती है।
दुनिया का सबसे खतरनाक और रहस्यमयी आइलैंड, जहां हर कदम पर टहलती है मौत, इंसानों के जाने पर है रोक
महिला अपना नाम टीटीई से राधिका तिवरी बताती है। अवह अपने भाई को फोन करती है और कहती है कि टीटीई आकर तंग कर रहा है। यह मेरे कपड़े फाड़ रहा है, ये मेरे कपड़े छू रहा है। इस बीच महिला 112 पर कॉल करने की धमकी देती है। वीडियो में दिख रहा है कि महिला खुद ही अपने कपड़े फाड़ रही है। यह सब करके वह आखिर में कहती है कि अब दिखाते हैं?
इस शहर में लगेगा iPhone का लंगर! मुफ्त में बांटे जाएंगे Apple के फोन
सोशल मीडिया पर वीडियो होने के बाद लोग सवाल खड़ा कर रहे हैं कि अगर आज आज कैमरा ऑन ना होता, तो टीटीई जेल में होता। टीटीई की नौकरी भी जा सकती थी। कई यूजर्स ने सवाल खड़ा किया है कि कुछ महिलाओं की ऐसी हरकतों से कही न कही हर किसी पर शक पैदा होता है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो कई सवाल खड़े कर रही है। कई लोगों ने वीडियो के आधार पर महिला के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है और उसे कोर्ट केस का भी सामना करना चाहिए। यह बेहद आपत्तिजनक है।