पटना में दो छात्राओं ने घर से भागकर की शादी
- फोटो : AI
पटना के अदालतगंज इलाके में दो स्कूली छात्राओं की कहानी इन दिनों चर्चा में है। दोनों अलग-अलग धर्मों से आती हैं, पड़ोसी हैं और पिछले करीब तीन साल से एक-दूसरे को चाहती थीं। परिवार और समाज की बंदिशों के बीच दोनों ने अपने रिश्ते को शादी का नाम देने का फैसला किया और सात अगस्त को अचानक घर से निकल गईं। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
बताया जा रहा है कि घर से निकलते समय दोनों के पास कुल 3,500 रुपये थे। पटना से निकलने के बाद दोनों खगड़िया पहुंचीं। वहां एक स्थानीय मंदिर में शादी की और इसके बाद एक होटल में ठहर गईं। इस बीच घरवालों को दोनों के गायब होने की जानकारी मिली तो परिवारों में हड़कंप मच गया।
परिवारवालों ने की थाने में शिकायत
परिजनों ने सात अगस्त को पटना के कोतवाली थाने में दोनों की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। मामला संवेदनशील होने के कारण महिला पुलिस पदाधिकारी पूनम कुमारी के नेतृत्व में विशेष टीम बनाई गई। पुलिस ने सर्विलांस की मदद से दोनों की लोकेशन का पता लगाया और खगड़िया स्टेशन के पास से उन्हें सकुशल बरामद कर लिया। इसके बाद दोनों को पटना लाया गया।
घरवालों के साथ जाने को नहीं हुईं तैयार
पुलिस और परिवार के सामने भी दोनों अपने फैसले पर कायम रहीं। पटना महिला थाना और कोतवाली थाना में दोनों ने कहा कि वे एक-दूसरे से बेहद प्यार करती हैं और अब अलग नहीं होना चाहतीं। दोनों अपने-अपने घरवालों के साथ जाने के लिए भी तैयार नहीं हुईं। कोतवाली थाना प्रभारी अजय कुमार के मुताबिक जांच में सामने आया कि दोनों में से एक लड़की बालिग है, जबकि दूसरी नाबालिग है। इनमें 10वीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा के पिता सीआईडी में कार्यरत बताए जा रहे हैं, वहीं दूसरी छात्रा 12वीं में पढ़ती है।
नाबालिग लड़की को भेज दिया बाल गृह
पुलिस ने दोनों को अदालत में पेश किया। कोर्ट के आदेश के बाद नाबालिग छात्रा को सुरक्षा और देखरेख के लिए रिमांड होम यानी बाल गृह भेज दिया गया। वहीं बालिग छात्रा को अपनी इच्छा के अनुसार कहीं भी रहने और जाने की आजादी दी गई।