फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये आदमी पिछले 23 सालों से पीता है अपना ही 'यूरीन'

Fri, 01 Jul 2016 09:55 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
चीन में अपना यूरीन पीते लोग - फोटो : shanghaiist.com
विज्ञापन
चीन में कोई न कोई ट्रेंड वायरल होता रहता है। वीयर्ड फैशन चीन की एक अलग पहचान है पर इस बार जो ट्रेंड सामने आया है वो आपको हिलाकर रख देगा। पिछले कुछ समय से यहां के लोगों में कई अजीबोगरीब थेरेपी काफी मशहूर हो रही है। इस बार यूरीन थेरेपी ने अपने पैर जमाए हैं। चीन में एक आदमी खुद अपना ही 'यूरीन' पी लेता है। आइए जानते हैं क्या है उसके पीछे का रहस्य।
विज्ञापन
Trending Videos

यूरीन बीमारियों को करता है दूर

चीन में यूरीन पीना बना ट्रेंड - फोटो : urinetheclear.com
चीन यूरीन थेरेपी एसोसिएशेन के मुख्य प्रबंध निदेशक, चेंगडू पिछले 23 सालों से अपना यूरीन पी रहे हैं। उनका कहना है कि ऐसा करने से शरीर कई सारी बीमारियों से बचता है। उन्होंने बताया कि पहली बार 48 की उम्र में उन्होंने अपना यूरीन पिया था। पहली बार यूरीन उन्हें काफी बेकार और खट्टा लगा था। उनका मानना है कि यूरीन पीने से कई तरह की शारीरिक बीमारियां जैसे पीठ या कमर में दर्द, सांस या दमे की बीमारी और आंखों की परेशानी कम होती है।

उन्होंने बताया कि अब उन्हें इसे पीने की आदत हो गई है हालांकि पहले उन्हें इसे पीना बहुत बुरा लगता था। वह दिन में 5 से 6 बार में 500 से 1000 मिलीलीटर तक यूरीन पी लेते हैं। वह पानी बहुत कम पीते हैं। 
विज्ञापन

यूरीन थेरेपी

पानी की जगह लोग पीते हैं यूरीन - फोटो : informationong.com
यूरीन थेरेपी के बारे में उन्होंने बताया कि चीन में इसकी शुरुआत 1993 में हुई थी। एक किताब को पढ़ने के बाद उन्हें ये पता चला था कि अपना यूरीन पीने से बहुत सी शारीरिक बीमारियों से छुटकारा पाया जा सकता है। यूरीन में एक ऐसे तरह का कैमिकल होता है जो बॉडी के लिए बहुत ही अच्छा होता है। जिसका शरीर से निकल जाना हानिकारक हो सकता है। चेंगडू ने पिछले 23 सालों से इसको जारी रखा है और आज इतनी उम्र होने के बाद भी वो बिल्कुल स्वस्थ है।

आपको बता दें कि अब तक इस थेरेपी में चीन के हजारों लोग जुड़ चुके हैं। हालांकि बहुत सारे लोग अपने आप को सामने लाने से डर रहे हैं।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें