इंटरनेट पर कोई भी अलग या अनोखी चीज लोगों को जल्दी पसंद आ जाती है और तुरंत वायरल हो जाती है। ऐसा ही इन दिनों एक कार का वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रहा है, जिसकी बनावट बहुत ही अजीब है। कहा जा रहा है कि यह ‘दुनिया की सबसे पतली कार’ है। इस वीडियो में एक इटली के आविष्कारक को दिखाया गया है, जो फिएट पांडा कार को पूरी तरह बदलकर बहुत पतली कार में बदल देता है। तो आइए आज की इस खबर में हम आपको इस कार से जुड़ी कुछ और जानकारी देने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
इंस्टाग्राम यूजर @dicirelu ने यह वीडियो शेयर किया है। वीडियो में दिख रहा है कि कार इतनी पतली है कि उसमें सिर्फ एक आदमी बैठ सकता है। कार में चार पहिए तो हैं, लेकिन उनके बीच की दूरी इतनी कम है कि कार बहुत संकरी दिखती है। पहली नजर में देखकर कोई भी इसे कार मानने से पहले दो बार सोचेगा। वीडियो में उस शख्स को इस पतली कार को सड़क पर आराम से चलाते हुए देखा जा सकता है और यही इस वीडियो को और भी दिलचस्प बना देता है।
वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
यह वीडियो वायरल होते ही लोगों के कमेंट्स आने लगे। किसी ने इसे देखकर हैरानी जताई तो किसी ने मजाक किया। एक यूजर ने मजे में लिखा, “मैं इसे बाइक की तरह तेज मोड़ लेते हुए देखना चाहता हूं।” वहीं दूसरे ने लिखा, “ये तो टूथपिक जैसी लग रही है।” इस कार ने कुछ लोगों को हंसी का मौका दिया, तो कुछ को नए आइडिया के लिए प्रेरित भी किया। कुछ लोग इसे बेहतरीन क्रिएटिविटी मान रहे हैं तो कुछ इसे बेकार प्रयोग कह रहे हैं, लेकिन इस कार ने लोगों के बीच खूब चर्चा छेड़ दी है।
पहले भी वायरल हो चुकी हैं ऐसी कारें
ऐसा पहली बार नहीं है जब किसी अजीब कार का वीडियो वायरल हुआ हो। इससे पहले भी दुनिया की सबसे नीची कार का वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें ड्राइवर को लेटकर गाड़ी चलानी पड़ती थी। वह कार इतनी नीची थी कि उसमें न सीट थी और न ही कार जैसे बड़े टायर फिर भी वह चल रही थी। वह कार सड़क पर ऐसे चलती दिख रही थी जैसे जमीन पर रेंग रही हो। उस वीडियो को भी लाखों लोगों ने देखा और शेयर किया था। लोग इसे अपनी स्टोरी पर और दो