एक हैरतअंगेज वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक मेले में लगे बड़े फेरिस व्हील पर खतरनाक स्टंट करता नजर आ रहा है। युवक का अंदाज ऐसा है जैसे वह किसी एक्शन फिल्म का हीरो हो पर यह कोई फिल्मी सीन नहीं, बल्कि रियल लाइफ का मामला है, जिसे देखकर लोग चौंक भी रहे हैं और दाद भी दे रहे हैं। तो आज की इस खबर में हम आपको ऐसे ही एक वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो में देखा जा सकता है कि यह घटना किसी मेले की है, जहां एक बड़ा सा जायंट व्हील अपनी पूरी रफ्तार से घूम रहा है। इसी दौरान एक युवक पर सबकी निगाहें टिक जाती हैं क्योंकि वह झूले की सवारी करने की बजाय उसकी बाहरी जगहों पर चढ़कर स्टंट दिखा रहा है। युवक निडरता से कभी व्हील के ढांचे से झूल रहा है तो कभी एक घूमती केबिन से दूसरी पर छलांग लगाता दिखता है। इस वीडियो को देखकर हर कोई हैरान रह गया है।
सभी ने अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड किया वीडियो
नीचे मौजूद भीड़ उसकी इस हरकत को अपने-अपने मोबाइल कैमरों में रिकॉर्ड कर रही है। कुछ लोग तालियां बजाकर उसे उत्साहित कर रहे हैं, जबकि कई लोग डर के मारे आंखें बंद कर लेते हैं। युवक के ये करतब जहां काफी लोगों को हैरान कर रहे हैं। वहीं उतने ही खतरनाक भी हैं। यह पूरा सीन देखकर ऐसा लग रहा है कि उसने पूरे झूले को जिम की मशीन बना लिया हो।
सोशल मीडिया पर मिली ऐसी प्रतिक्रियाएं
इस वीडियो को देखने के बाद सबसे बड़ा सवाल यही उठता है। आखिर इतनी हिम्मत उसमें आई कहां से? क्या यह सिर्फ मजे के लिए किया गया स्टंट था या फिर सोशल मीडिया पर वायरल होने की लालसा में? उसकी हरकतें दिल दहला देने वाली हैं लेकिन साथ ही यह दिखाती हैं कि वह किसी भी जोखिम से डरता नहीं। अब तक इस वीडियो को लाखों बार देखा जा चुका है और हजारों लोगों ने इसे लाइक किया है। सोशल मीडिया पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई है, जहां यूज़र्स उसकी बहादुरी और हिम्मत की मजाकिया अंदाज में सराहना कर रहे हैं। एक शख्स ने लिखा, “ये तो जेम्स बॉन्ड और स्पाइडरमैन को भी टक्कर दे रहा है।” एक और यूजर ने कमेंट किया, “लगता है ये फिजिक्स का बाप है।” वहीं एक तीसरे यूजर ने लिखा, “यमराज की बुआ का लड़का निकला ये तो!”