फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: पतलेपन का उठाया फायदा, जेल की सलाखों के बीच से निकलकर भागा चोर

Fri, 12 Jul 2019 02:53 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
पतला होना भी फायदेमंद है! - फोटो : Youtube
विज्ञापन

कहा जाता है कि ज्यादा मोटा होना या ज्यादा पतला होना भी काफी नुकसानदायक होता है, लेकिन सोशल मीडिया पर एक पतले-दुबले शख्स का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप भी कहेंगे 'ये तो गजब है'। 

विज्ञापन

यह वीडियो बोलिविया का बताया जा रहा है, जहां पुलिस ने चोरी के आरोप में एक पतले-दुबले चोर को पकड़कर जेल में बंद कर दिया था, लेकिन वह अपने पतलेपन का फायदा उठाते हुए सलाखों के बीच से ही निकलकर भाग गया। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद यह चर्चा का विषय बन गया है। 
विज्ञापन

चोर का नाम जॉर्ज मंटिला उर्फ कोको है। वह राजधानी सुक्रे में एक घर में चोरी करने के लिए घुसा था, जिसका सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार करके जेल में डाल दिया था। हालांकि कोको ने जेल में ज्यादा समय नहीं बिताया और जब गार्ड वहां पर नहीं थे, तो वह पतली सलाखों के बीच से निकल कर भाग गया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, लेकिन इसके साथ ही स्थानीय पुलिस की फजीहत भी हो रही है कि आखिर एक चोर जेल से निकल कर भाग गया और उन्हें पता भी नहीं चला। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें