सीसीटीवी कैमरे का कनेक्शन काटा और सेंसर पर लगाया काला पेंट, फिर ठेले पर रखकर एटीएम मशीन उठा ले गए चोर
- फोटो : Adobe Stock
Viral News: कर्नाटक के बेलगावी जिले से एक ऐसी खबर सामने आई हैं, जिसने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है। इस घटना के बारे में जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे। दरअसल, यहां पर एक एटीएम को ही चोर उठाकर भाग गए। इस दौरान एटीएम मशीन में करीब एक लाख रुपये थे।