फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral News: ट्रेन में खाने को लेकर चल रहा था स्कैम, पैसेंजर के शिकायत करने में बौखलाया पैंट्री बॉय, की हाथापाई

Mon, 14 Apr 2025 01:21 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Pantry Boy News: हाल ही में गीतांजलि एक्सप्रेस में जो हुआ, उसने सबको चौंका दिया। इस ट्रेन का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक यात्री ने जब खाने की शिकायत की, तो उसे पीटा गया और पैंट्री कार में बंद कर दिया गया। आइए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है।
 
विज्ञापन
पैंट्री बॉय ने लोगों को पीटा - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेलवे का सफर काफी दिलचस्प होता है। अगर कोई परिवार ट्रेन में ट्रेवल करता है तो खाने पीने का सारा सामान अपने साथ लेकर चलता है। वही, अगर कोई व्यक्ति ट्रेन में अकेले यात्रा करता है तो वह ट्रेनों में पैंट्री के भरोसे ही होता है और वही से अपने खाने-पीने का बंदोबस्त भी करता है। लंबी दूरी की ट्रेनों में पैंट्री कार होती है, जो यात्रियों को खाना-पीना देती है। लेकिन हाल ही में गीतांजलि एक्सप्रेस में जो हुआ, उसने सबको चौंका दिया। इस ट्रेन का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक यात्री ने जब खाने की शिकायत की, तो उसे पीटा गया और पैंट्री कार में बंद कर दिया गया। आइए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है।
विज्ञापन


शुरुआत एक आम शिकायत से हुई
  सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो की ये घटना 6 अप्रैल की है, जब गीतांजलि एक्सप्रेस हावड़ा से मुंबई जा रही थी। TOI की एक रिपोर्ट के मुताबिक एक यात्री ने पैंट्री स्टाफ से कहा, "खाने की क्वालिटी अच्छी नहीं है और कीमत भी ज्यादा ली जा रही है।" इसके जवाब में पैंट्री बॉय ने गुस्से में कह दिया, "ज्यादा बोले तो मारूंगा।" बात इतनी बढ़ गई कि उस यात्री के साथ मारपीट हुई और उसे करीब एक घंटे तक पैंट्री कार में बंद कर दिया गया। हालांकि, जब वीडियो वायरल हुआ तो पैंट्री कार वाला फंस गया।

दो लोगों को पीट कर पैंट्री कार में किया बंद
 बता दें कि उसी ट्रेन में एक सामाजिक कार्यकर्ता सत्यजीत बर्मन भी सफर कर रहे थे। उन्होंने देखा कि पैंट्री स्टाफ कुछ यात्रियों से बहस कर रहा है। जब वो वहां पहुंचे तो तीन यात्रियों ने उन्हें बताया कि खाना कम दिया गया और ज्यादा पैसे मांगे गए। बर्मन ने जब सच्चाई जानने की कोशिश की, तो पैंट्री स्टाफ ने उन पर आरोप लगाया कि "तुम यात्रियों को भड़का रहे हो।" इसके बाद उनका मोबाइल फोन छीन लिया गया, उन्हें पीटा गया और पैंट्री कार में बंद कर दिया गया।
विज्ञापन


RPF ने मौके पर पहुंचकर बचाया
जब स्थिति बिगड़ने लगी, तो एक यात्री ने RPF हेल्पलाइन पर कॉल किया। कुछ देर बाद RPF आई और बर्मन को बाहर निकाला और उनकी सीट तक ले गई। 7 अप्रैल को जब ट्रेन कल्याण स्टेशन पहुंची, तो बर्मन ने GRP (रेलवे पुलिस) को पूरी घटना की जानकारी दी। बर्मन की शिकायत पर GRP ने BNS (भारतीय न्याय संहिता) के तहत केस दर्ज किया है। अब तक जिन कर्मचारियों पर आरोप लगे हैं, उनमें तीन नाम सामने आए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें