फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुनिया की सबसे महंगी कार, क्योंकि इसके पहिए हैं 4 करोड़ के

Thu, 16 Jun 2016 08:35 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : PTI
विज्ञापन
क्या कार से महंगे उसके टायर हो सकते हैं। यकीन करना मुश्किल है, लेकिन दुबई में आयोजित व्यापार मेले में चार कार टायरों के सेट को चार करोड़ रुपये में बेचा गया है। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी इन टायरों को दुनिया के सबसे महंगे टायर के तौर पर दर्ज किए जाने का दावा इसे बनाने वाली कंपनी जेड टायर्स ने किया है।
विज्ञापन


टायर के कीमती होने की सबसे बड़ी वजह यह है कि इनमें सोने और हीरे जड़े हुए हैं। खबरों के मुताबिक, टायरों में इनकी सजावट दुनिया के बेहतरीन ज्वैलरियों ने की। जिस कंपनी ने टायरों को बनाया है, उसका स्वामित्व एक अनिवासी भारतीय के पास है।

कंपनी ने टायर बेचने से मिली रकम को जेनिसेस फाउंडेशन को दान देने का फैसला किया है। फाउंडेशन दुनिया में शिक्षा के विकास के लिए काम करता है। जिन कलाकारों ने आबु धाबी के प्रेजिडेंशियल महल को सजाने का काम किया था उन्होंने ही इन टायरों पर सोने की पत्तियां बनाई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें