कुत्ते को मुंह में दबोचकर ले गया तेंदुआ
- फोटो : एक्स@askbhupi
कई बार जानवरों से जुड़े ऐसे वीडियोज हमारे सामने आ जाते हैं, जिसे देख हम एक तरफ तो हैरान रह जाते हैं और दूसरी तरफ उत्साहित भी हो जाते हैं। इन दिनों भी इंटरनेट पर एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। यह घटना है उत्तराखंड के चमोली गढ़वाल जिले की। वहां से से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने सभी को हैरानी में डाल दिया है। सीसीटीवी में कैद हुई इस घटना में एक तेंदुआ अचानक रिहायशी इलाके में दाखिल होता है और वहां मौजूद कुत्तों में भगदड़ मच जाती है। जैसे ही तेंदुआ आता है ज्यादातर कुत्ते उसकी आहट सुनकर जान बचाने के लिए दौड़ पड़ते हैं, लेकिन जो कुत्ता गहरी नींद में होता है, वो उसका शिकार बन जाता है। तो आइए जानते हैं कि वीडियो में क्या दिखाया गया है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
सोशल मीडिया पर वायरल फुटेज में देखा जा सकता है कि एक सुरक्षा गार्ड कुर्सी पर बैठा हुआ है और नींद में है। उसी के पास एक कुत्ता लेटा हुआ है। तभी अचानक तेंदुआ गोली की रफ्तार से वहां पहुंचता है और उस सोते हुए कुत्ते को दबोच कर वहां से फरार हो जाता है। हैरानी की बात यह है कि न तो गार्ड की नींद खुलती है और न ही बाकी कुत्ते उस कुत्ते की मदद करने की कोशिश करते हैं।
लोगों ने खूब किया शेयर
इस वायरल वीडियो की कुल लंबाई करीब 15 सेकंड की है और इसे इंटरनेट पर पोस्ट किए कुछ ही घंटे हुए हैं, मगर इसके बावजूद अब तक इसे सैकड़ों बार देखा जा चुका है। हालांकि, फुटेज थोड़ी धुंधली है, जिसके कारण यह पूरी तरह से स्पष्ट नहीं हो पाया है कि जो जानवर नजर आ रहा है वह वाकई तेंदुआ ही है या कोई और। वीडियो को X पर @askbhupi नाम के एक यूजर ने पोस्ट किया है और कैप्शन में लिखा, “गौचर में चीते ने मचाया धमाल, कुत्ते को उठाया और ‘भागता हुआ’ जंगल की ओर निकल गया। आदमी तो बस यही सोचता रह गया कि क्या ड्रामा है।”
यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
हालांकि, कमेंट सेक्शन में एक यूजर ने जानकारी सुधारते हुए बताया कि वीडियो में दिखने वाला जानवर चीता नहीं बल्कि तेंदुआ है। यह पूरी घटना एक बार फिर हमें यह सोचने पर मजबूर करती है कि कैसे मानव बस्तियों के करीब वन्यजीवों की आवाजाही अब आम होती जा रही है। यह न केवल इंसानों के लिए खतरा है, बल्कि उनके साथ रहने वाले जानवरों के लिए भी। वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, "क्या स्पीड है भाई। सच में फैन हो गया मैं तो।" दूसरे यूजर ने लिखा, "बेचारा कुत्ता उठ जाता तो जरूर बच जाता।"