फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: पांचवीं कक्षा की किताबों की कीमत जानकर नहीं होगा भरोसा, पिता ने निजी स्कूल वालों की लगाई क्लास

Mon, 07 Apr 2025 01:33 PM IST
शिखर बरनवाल फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

इंटरनेट पर इन दिनों एक मजेदार वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स पांचवीं कक्षा के किताबों की अधिक कीमत पर व्यंग्य कह रहे हैं। लोग इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
विज्ञापन
5वीं क्लास के किताब की कीमत - फोटो : Instagram/@common000786Om
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक पिता निजी स्कूलों द्वारा बेची जा रही महंगी किताबों पर कटाक्ष करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में उनके बोलने के अंदाज से शख्स के गुस्से होने का अंदाजा लगाया जा सकता है। उनका सीधा सवाल है कि जब नई शिक्षा नीति में 'एक देश, एक पाठ्यक्रम' की बात की गई है, तो फिर स्कूल किस आधार पर महंगी किताबें बेच रहे हैं? ध्यान देने वाली बात यह है कि इस वीडियो को 1 लाख से अधिक लोगों ने देख लिया और अपनी प्रतिक्रिया दी है। आइए पहले इस वीडियो को देखते हैं...

विज्ञापन




वीडियो में क्या है?
वायरल वीडियो में एक व्यक्ति किताबों के बंडल के साथ एक सूची लेकर बैठा है। वह पहले एक किताब की प्रशंसा करते हुए कहते हैं कि इसका कवर चांदी से जड़ा हुआ है। लेकिन जब वे किताब खोलकर देखते हैं, तो उन्हें कोई चांदी नहीं दिखाई देती। फिर वे कहते हैं कि शायद तस्वीरों पर चांदी जड़ी होगी, लेकिन वहाँ भी कुछ नहीं होता। अंत में, वे व्यंग्य करते हैं कि शायद किताब छूने से ही बच्चों को सब कुछ याद हो जाएगा, लेकिन ऐसा भी नहीं होता।

ये भी पढ़ें- Viral Video: पीठ पर बस्ता लिए बच्ची ने नाली में फेकी अपनी किताब, फिर खुश होकर करने लगी डांस
विज्ञापन


इसके बाद, वे सवाल उठाते हैं कि जब पांचवीं कक्षा की ये किताबें सामान्य हैं, तो इतनी महंगी क्यों हैं? फिर वो इन किताबों की कीमत बताते हैं, जो कि 6903 रुपये की है। इसके बाद वे निजी स्कूलों पर महंगी किताबें बेचने का आरोप लगाते हैं और नई शिक्षा नीति का हवाला देते हुए पूछते हैं कि जब सरकार ने 'एक देश, एक कक्षा, एक पाठ्यक्रम' की नीति लागू की है, तो निजी स्कूल अलग-अलग प्रकाशनों की महंगी किताबें क्यों बेच रहे हैं? उनका मानना है कि इससे न केवल मध्यमवर्गीय माता-पिता की जेब पर बोझ पड़ता है, बल्कि बच्चों के स्कूल बैग का वजन भी बढ़ जाता है।

वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रियाएं
इस वीडियो को सोशल मीडिया पर लाखों लोग देख चुके हैं और इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कई लोग पिता के गुस्से से सहमत हैं और निजी स्कूलों द्वारा बेची जा रही महंगी किताबों पर चिंता व्यक्त कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "यह बिल्कुल सही है, निजी स्कूल हर साल नई किताबें और कॉपियां बेचकर माता-पिता को लूट रहे हैं।" वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा, "सरकार को इस मामले में हस्तक्षेप करना चाहिए और निजी स्कूलों द्वारा बेची जा रही महंगी किताबों पर लगाम लगानी चाहिए।" इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर @common000786Om नाम के यूजर ने शेयर किया है। खबर लिखने तक इस वीडियो क1 लाख से अधिक बार देखा चुका है, साथ ही इसे 7 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है।


ये भी पढ़ें- Zara Hatke: बच्चे ने मधुर आवाज में माता-पिता के साथ गाया गाना, लोगों ने कहा- 'ये देखो अमीरी क्या होती है'
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें