सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसे वीडियो वायरल होते रहते हैं, जिसे देख हमें हैरानी जरूर होती है, लेकिन हम उसकी क्रिएटिविटी की भी तारीफ करने से पीछे नहीं हटते हैं। जब भी लड़कों और खुराफात का नाम साथ में लिया जाता है, तब बाइक की तस्वीर खुद ब खुद आंखों के सामने आ जाती है। लड़कों का अपनी बाइक से गहरा लगाव और प्यार किसी से छिपा नहीं है। बाइक उनके लिए महज एक साधन नहीं, बल्कि जीवन का अहम हिस्सा बन जाती है। लड़के अपनी बाइक को बड़े ध्यान से संजोते हैं और उसे हर तरह से सजाते हैं, जैसे किसी खास चीज को सजाना। अब एक ऐसा वायरल वीडियो सामने आया है, जिसे देख आप भी चौंक जाएंगे। आइए जानते हैं इसके बारे में।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ यह वीडियो
बॉयज अपनी बाइक को अपनी पहचान बनाने के लिए अक्सर मॉडिफाई करते हैं, ताकि वह सड़क पर और भी आकर्षक और रफ-एंड-टफ नजर आए। जब वे अपनी कस्टमाइज की हुई बाइक पर सड़कों पर निकलते हैं, तो लोगों की नजरें उन पर से हटती नहीं। लेकिन इस शख्स ने बाइक को मॉडिफाई करने का जो तरीका अपनाया है, वह अनोखा है। आमतौर पर बाइकें लोहे, स्टील और मजबूत धातुओं से बनती हैं, लेकिन इस शख्स ने अपनी बाइक को पूरी तरह से लकड़ी से बना दिया है।
बाइक को कराया इस तरह मॉडिफाई
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि इस शख्स ने अपनी स्प्लेंडर बाइक को लकड़ी से मॉडिफाई कर एक नई और आकर्षक शक्ल दी है। लाइट ब्राउन रंग की और पॉलिश की हुई लकड़ी से बनी इस बाइक को देखकर कोई भी लड़का इसे चलाने का ख्वाब देखेगा। बाइक के फ्रंट, ऑयल टैंक, मडगार्ड्स और अन्य हिस्से लकड़ी से बनाए गए हैं, जिससे यह बाइक बेहद आकर्षक और अलग नजर आती है। देखने में यह लकड़ी की टॉय बाइक जैसी लग रही है, लेकिन जब यह सड़क पर दौड़ेगी, तो लोग इसे देखकर दंग रह जाएंगे।
सोशल मीडिया पर यूजर्स ने दी ऐसी प्रतिक्रिया
इस वीडियो पर यूजर्स की प्रतिक्रिया भी काफी दिलचस्प रही है। एक यूजर ने लिखा, "वाह, बाइक तो शानदार है, लेकिन इसे बारिश में संभाल कर रखना।" दूसरे ने लिखा, "क्या शानदार काम किया है, यह बाइक तो लाजवाब है।" तीसरे यूजर ने मजाकिया अंदाज में कहा, "भाई, इस बाइक का ऑर्डर कैसे कर सकते हैं?" चौथे यूजर ने इसे सुपर टैलेंट बताते हुए सराहा, वहीं एक और यूजर ने इसे ईको-फ्रेंडली करार दिया। अब तक इस वीडियो पर 50 हजार से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं और लोग इस अनोखी बाइक को लेकर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।