फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: बच्चे को खाने के लिए तिलमिला रही थी शेरनी, कांच के अंदर से खोला हुआ था मुंह, फिर जो हुआ...

Fri, 20 Jun 2025 10:22 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पेज @pubity पर दोबारा अपलोड किया गया। पोस्ट होते ही इसे जबरदस्त रिस्पॉन्स मिलने लगा और अब तक इसे 97 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है, वहीं 2.58 लाख से अधिक लोग इसे लाइक कर चुके हैं।
विज्ञापन
शेरनी ने बच्चे को खाने की कोशिश की - फोटो : इंस्टाग्राम @pubity
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर एक बेहद अलग और चौंका देने वाला वीडियो एक बार फिर से लोगों का ध्यान खींच रहा है। यह क्लिप पुरानी जरूर है, लेकिन दोबारा सामने आते ही इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। वीडियो साल 2023 का है और इसे चीन के शेनयांग जू में रिकॉर्ड किया गया था, जिसमें एक शेरनी अचानक एक छोटे बच्चे पर झपटते हुए नजर आती है। गनीमत रही कि उनके बीच एक मजबूत कांच मौजूद था, जिसने बच्चे को सुरक्षित रखा। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पेज @pubity पर दोबारा अपलोड किया गया। पोस्ट होते ही इसे जबरदस्त रिस्पॉन्स मिलने लगा और अब तक इसे 97 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है, वहीं 2.58 लाख से अधिक लोग इसे लाइक कर चुके हैं। हजारों कमेंट्स में यूजर्स ने इस घटना को लेकर अपने आश्चर्य, चिंता और विचार साझा किए हैं।




बच्चे को खाने की कोशिश में दिखी शेरनी
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक छोटा बच्चा, जिसने मास्क पहन रखा है, शेर के एनक्लोजर के सामने बड़े आराम से बैठा हुआ है। एनक्लोजर के भीतर एक शेरनी और शेर मौजूद हैं। जैसे ही बच्चा थोड़ा और पास आता है, शेरनी सतर्क हो जाती है और अचानक पूरी ताकत से कांच की ओर झपटती है। उसके नुकीले पंजे और दांत शीशे से टकराते हैं मानो वह बच्चे को पकड़ने की कोशिश कर रही हो। लेकिन कांच की दीवार इस हमले को रोक देती है और बच्चा पूरी तरह सुरक्षित रहता है।
विज्ञापन


बच्चे को बिल्कुल भी नहीं लगता है डर
सबसे दिलचस्प बात यह रही कि इस पूरी घटना के दौरान बच्चा न डरता है, न घबराता है। वह पूरी मासूमियत और जिज्ञासा के साथ शेरनी को देखता रहता है। वहीं, उसकी मां, जो उसके पीछे खड़ी होती हैं। इस पूरी घटना को कैमरे में कैद कर रही होती हैं।

वीडियो पर लोगों ने दी ऐसी प्रतिक्रियाएं
वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स की प्रतिक्रियाएं भी खूब ध्यान खींच रही हैं। किसी ने लिखा, “हमें उस बच्चे से ज्यादा कांच की मजबूती पर भरोसा है,” तो किसी ने मां की चिंता को लेकर सवाल उठाया, “वह वीडियो बना रही थीं या बच्चे की सुरक्षा देख रही थीं?” वहीं कुछ यूजर्स ने यह भी मुद्दा उठाया कि क्या इतने खतरनाक जानवरों के लिए इतना छोटा एनक्लोजर पर्याप्त है? यह वीडियो ना सिर्फ एक एंजॉयमेंट को दिखाता है, बल्कि चिड़ियाघरों में सुरक्षा, जानवरों की स्थिति और दर्शकों की सावधानी जैसे अहम सवालों को भी उजागर करता है।






 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें