फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: शेर सड़क पर दौड़ते हुए दिखा रहा था हीरोपंति, तभी पैर फिसला और निकल गई सारी हेंकड़ी, वीडियो वायरल

Mon, 26 May 2025 12:40 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: वीडियो में देखा जा सकता है कि शेर किसी गली में तेजी से दौड़ रहा होता है। उसकी रफ्तार देखकर साफ पता चलता है कि वह किसी वजह से काफी जल्दी में है। लेकिन जैसे ही वह एक गली के मोड़ पर पहुंचता है, अचानक उसका संतुलन बिगड़ जाता है।
विज्ञापन
शेर का उड़ा मजाक - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर कई बार ऐसे वीडियोज भी वायरल हो जाते हैं, जिसे देखकर हमें हैरानी जरूर होती है, लेकिन साथ ही हंसी भी आती है और हम ऐसे रील, वीडियोज को अपने दोस्तों के साथ साझा करते हैं। सोशल मीडिया पर जानवरों से जुड़े वीडियोज अकसर वायरल होते रहते हैं। इनमें कुछ वीडियो इतने मजेदार होते हैं कि उन्हें देखकर हंसी रोकना मुश्किल हो जाता है। इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें जंगल का राजा यानी बब्बर शेर शहर की गलियों में दौड़ता नजर आ रहा है। यह नजारा देखने में जितना हैरान करने वाला है, उतना ही एंटरटेनिंग भी है क्योंकि दौड़ते हुए शेर कुछ ऐसा करता है कि सबकी हंसी छूट जाती है। तो आइए जानते हैं कि वीडियो में क्या दिखाया गया है।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो में देखा जा सकता है कि शेर किसी गली में तेजी से दौड़ रहा होता है। उसकी रफ्तार देखकर साफ पता चलता है कि वह किसी वजह से काफी जल्दी में है। लेकिन जैसे ही वह एक गली के मोड़ पर पहुंचता है, अचानक उसका संतुलन बिगड़ जाता है और वह फिसलकर जमीन पर गिर जाता है। गिरने के कुछ ही सेकंड बाद वह खुद को संभालता है और फिर से दौड़ना शुरू कर देता है। इस पूरी घटना को कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया गया और अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है।

लोगों की हंसी नहीं हुई कंट्रोल
वीडियो को इंस्टाग्राम पर @ranthamboresome नामक हैंडल से शेयर किया गया है। इस वीडियो को देखने के बाद लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं। जहां एक ओर शेर की तेज दौड़ और गिरना लोगों को चौंका रहा है, वहीं उसका तुरंत उठकर फिर भाग जाना, इस पूरे सीन को और भी दिलचस्प बना देता है। वीडियो में शेर के हाव-भाव और उसकी हरकतें इतनी भयानक हैं कि यह वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
विज्ञापन


लोगों ने किए मजेदार कमेंट्स
लोग इस वीडियो पर मजेदार कमेंट्स भी कर रहे हैं। कुछ लोगों ने शेर की तुलना किसी फिल्मी हीरो से की है तो कुछ ने लिखा है कि "जब आप जल्दी में हों और फिसल जाएं, लेकिन खुद को कूल दिखाना न भूलें।" लोगों का मानना है कि इस तरह के वीडियोज यह दिखाते हैं कि सोशल मीडिया पर जानवरों के नेचुरल बिहेवियर को देखकर लोग कितने ज्यादा आकर्षित होते हैं।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें