फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: शेर को अपनी ताकत पर था घमंड और खुद को समझ रहा था राजा, तभी गैंडों ने दी ऐसी पटखनी उतर गया भूत

Wed, 09 Jul 2025 10:59 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: इस वायरल क्लिप में देखा जा सकता है कि एक शेर अपनी शेरनी के साथ आराम कर रहा होता है। माहौल शांत होता है और शेर पूरी तरह से निश्चिंत नजर आता है। तभी तीन जंगली गैंडे वहां पहुंचते हैं। वह काफी आक्रामक होते हैं और वो सीधे शेर की ओर बढ़ते हैं।
विज्ञापन
गैंडों के झुंड ने शेर को दी पटखनी - फोटो : इंस्टाग्राम @natureismetal
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जंगल का नाम आते ही सबसे पहले दिमाग में जिस जानवर की तस्वीर उभरती है, वो है शेर,  जिसे जंगल का राजा कहा जाता है। उसकी दहाड़ ही काफी होती है दूसरे जानवरों को डराने के लिए। मगर हाल ही में, सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो ने सबको हैरान कर दिया क्योंकि इस बार शेर नहीं, बल्कि तीन गैंडे सुर्खियों में हैं, जिन्होंने मिलकर शेर को ऐसा सबक सिखाया कि वह जान बचाकर भागने पर मजबूर हो गया। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
इस वायरल क्लिप में देखा जा सकता है कि एक शेर अपनी शेरनी के साथ आराम कर रहा होता है। माहौल शांत होता है और शेर पूरी तरह से निश्चिंत नजर आता है। तभी तीन जंगली गैंडे वहां पहुंचते हैं। वह काफी आक्रामक होते हैं और वो सीधे शेर की ओर बढ़ते हैं। शेर पहले उन्हें चेतावनी देने के अंदाज में जोर से दहाड़ता है और उन्हें भगाने की कोशिश करता है। लेकिन ये तीनों गैंडे पीछे हटने के बजाय और भी ज्यादा आक्रामक हो जाते हैं।

गैंडे के आगे शेर की नहीं चलती कोई चाल
जैसे ही गैंडे पास आने लगते हैं, शेरनी पहले उठकर वहां से जाने लगती है। इसके बाद शेर भी धीरे-धीरे वहां से पीछे हटने लगता है। लेकिन जाते-जाते वह एक बार फिर मुड़कर दहाड़ता है। मानो अपनी ताकत दिखाने की आखिरी कोशिश कर रहा हो। मगर गैंडे तब तक अटैकिंग मोड में आ चुके होते हैं, जिससे शेर को उल्टे पांव भागना पड़ता है। वीडियो यहीं पर खत्म हो जाता है।
विज्ञापन





अपने क्षेत्र को लेकर सेंसेटिव होते हैं गैंडे
इस घटना का वीडियो इंस्टाग्राम पेज @natureismetal पर शेयर किया गया है। कैप्शन में लिखा गया है, एकजुट मोर्चा। साथ ही यह भी बताया गया कि इन दो शेरों ने अपने परिवार की नींव रखने के लिए गलत जगह का चुनाव कर लिया था। क्योंकि गैंडे, खासकर नर गैंडे, अपने इलाके को लेकर बेहद गंभीर होते हैं। उन्हें यह बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होता कि कोई और जानवर और वो भी शिकारी शेर उनके क्षेत्र में घुसपैठ करे। गैंडों को खासतौर पर यह डर होता है कि शेर उनके बच्चों के लिए खतरा बन सकते हैं।

वीडियो पर यूजर्स ने दी ऐसी प्रतिक्रिया
इस वीडियो को अब तक 19 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है और 72 हजार से अधिक लोगों ने इसे पसंद भी किया है। यूजर्स जमकर गैंडों की बहादुरी की तारीफ कर रहे हैं। एक शख्स ने लिखा, “खूबसूरत नजारा।” दूसरे ने कहा, “राजा को भी पता होता है कि कब पीछे हटना है।” वहीं किसी ने लिखा, “आज जंगल का असली बॉस कौन है, ये समझ आ गया।”
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें