फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: रानी के सामने ढेर हुआ जंगल का राजा, ले रहा था पंगा तभी शेरनी किया ऐसा हमला मिल गया धोबी पछाड़

Sat, 02 Aug 2025 04:38 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: वीडियो में देखा जा सकता है कि शेरनी को किसी बात पर गुस्सा आ गया है और वह शेर पर बार-बार अपने पंजों से वार करती है। शेर खुद को बचाने की कोशिश करता है, लेकिन शेरनी का गुस्सा शांत होने का नाम ही नहीं ले रहा।
विज्ञापन
शेर की दुर्दशा देख हंसते-हंसते लोटपोट हुए लोग - फोटो : एक्स@AMAZlNGNATURE
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर एक ऐसा मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग अपनी हंसी रोक नहीं पा रहे हैं। यह वीडियो जंगल के राजा बब्बर शेर और उसकी रानी शेरनी का है। इसमें शेरनी इतनी गुस्से में नजर आ रही है कि वह शेर की जमकर क्लास लगा देती है। शेर डर के मारे सहमा हुआ नजर आता है, और उसका चेहरा ऐसा लगता है जैसे किसी बच्चे को डांट पड़ी हो। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो में देखा जा सकता है कि शेरनी को किसी बात पर गुस्सा आ गया है और वह शेर पर बार-बार अपने पंजों से वार करती है। शेर खुद को बचाने की कोशिश करता है, लेकिन शेरनी का गुस्सा शांत होने का नाम ही नहीं ले रहा। एक पल ऐसा आता है जब शेरनी शेर को इतनी जोर से धक्का देती है कि वह सीधे सड़क किनारे बने गड्ढे में गिर जाता है। इसके बाद शेर वहां से जैसे-तैसे उठकर भागने की कोशिश करता है।



वीडियो खूब हुआ वायरल
वीडियो का सबसे मजेदार हिस्सा तब आता है जब शेर डर के मारे शेरनी की तरफ देखता है। उसके चेहरे पर डर और घबराहट साफ नजर आती है। ऐसा लगता है जैसे वह सोच रहा हो, "अब अगली बार कुछ भी कहने से पहले सोचूंगा।" इस पूरी घटना को वहां मौजूद टूरिस्ट देख रहे होते हैं और शेर के एक्सप्रेशन देखकर उनकी हंसी छूट जाती है। यह वीडियो 3 जुलाई को एक्स पर @AMAZlNGNATURE नाम के अकाउंट से शेयर किया गया था। इस वीडियो को अब तक 92 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो को पति-पत्नी के रिश्ते से जोड़कर मजेदार कमेंट कर रहे हैं।
विज्ञापन


वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
एक यूजर ने लिखा, "अब यह शेर सौ बार सोचकर ही शेरनी से बहस करेगा।" दूसरे ने मजे लेते हुए कहा, "बीवियों से पंगा नहीं लेना चाहिए, नहीं तो ऐसा ही हाल होता है।" एक और यूजर ने लिखा, "शेर का चेहरा देखकर हंसी रुक ही नहीं रही।" इस वीडियो से यह बात साफ हो जाती है कि चाहे कोई जंगल का राजा ही क्यों न हो, घर में रानी का ही बोलबाला होता है। इंसानों की तरह जानवरों के बीच भी रिश्तों में तकरार होती है, लेकिन जब गुस्सा आता है तो शेर भी बेबस नजर आता है। इस वीडियो ने लोगों को खूब हंसाया और यह भी दिखाया कि कभी-कभी ताकतवर दिखने वाले भी किसी के सामने कमजोर पड़ जाते हैं। इंटरनेट पर इस तरह के वीडियो न सिर्फ मनोरंजन करते हैं, बल्कि यह भी बताते हैं कि हर रिश्ता खास होता है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें