सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है यह वीडियो
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में मंडप में शादी की रस्में चल रही है और सभी खुश नजर आ रहे हैं और ठीक उसी वक्त एक रिश्तेदार आता है और दूल्हे को फोन थमा देता है। दूल्हा भी फौरन फोन थाम लेता है और जरूरी कॉल के रूप में बात करने लगता है। हालांकि, यह सब बगल में बैठी दुल्हन को बिल्कुल भी पसंद नहीं आता है। पहले तो वह दूल्हे को घूर कर सिग्नल देती हैं, लेकिन जब फिर भी दूल्हा नहीं मानता है तो वह फौरन फोन छीनकर कॉल काट देती है। दुल्हन का यह एक्शन लोगों को काफी पसंद आ रहा है।
इंटरनेट पर बटोर रहा है खूब सुर्खियां
सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को अब तक 10 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। साथ ही तीन लाख से ज्यादा लाइक्स भी मिल चुके हैं। बता दें कि वेडिंग सीजन में आए दिन सोशल मीडिया पर कोई न कोई शादी की रील वायरल होती ही रहती है।
यूजर्स ने दी ढेर सारी प्रतिक्रियाएं
इस वीडियो पर कई यूजर्स ढेर सारी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक तरफ तो कई लोग दुल्हन की इस हरकत की तारीफ कर रहे हैं। वहीं, दूसरी ओर कई यूजर दुल्हन की इस सख्ती पर नाराजगी भी जता रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'शादी के दिन से ज्यादा जरूरी कुछ नहीं हो सकता है।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'ऐसा भी क्या काम आन पड़ा कि बीच मंडप में ही फोन उठाना पड़ गया।' वहीं, एक और यूजर ने लिखा, 'काम तो कभी भी आ सकता है। अगर दूल्हे ने फोन उठाया है तो जरूर कोई न कोई अर्जेंट काम होगा।'