फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: दूल्हे ने अपनी बग्घी पर फिट कर दी AC, पैसों का दिखाया रुतबा, लोग बोले- पैसा हो तो सब हो सकता है

Wed, 14 May 2025 01:02 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Wedding Video Viral: वीडियो में खास बग्घी नहीं है, बल्कि उसमें फिट की गई एक चीज है। इस वीडियो पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई है किसी ने कहा, "गर्मी में इससे बेहतर बग्घी कोई नहीं," तो किसी ने कमेंट किया, "जुगाड़ तो शानदार है, लेकिन थोड़ा रिस्की भी लग रहा है।" आइए जानते हैं कि वीडियो में क्या दिखाया गया है।
 
विज्ञापन
बग्घी पर फिट की एसी - फोटो : इंस्टाग्राम @neeraj_sharma_9971
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत में शादी समारोह केवल रस्मों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि वे सामाजिक प्रतिष्ठा और वैभव का प्रदर्शन भी बन चुके हैं। हर कोई चाहता है कि उसकी शादी कुछ खास और सबसे अलग हो। इसी सोच के चलते अब वेडिंग आयोजनों में तरह-तरह के अनोखे और चौंकाने वाले जुगाड़ सामने आ रहे हैं। हाल ही में एक इंस्टाग्राम वीडियो ने सबका ध्यान खींचा है, जिसमें एक खास तरह की दूल्हे की बग्घी दिखाई गई है। हालांकि, वीडियो में खास बग्घी नहीं है, बल्कि उसमें फिट की गई एक चीज है। इस वीडियो पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई है किसी ने कहा, "गर्मी में इससे बेहतर बग्घी कोई नहीं," तो किसी ने कमेंट किया, "जुगाड़ तो शानदार है, लेकिन थोड़ा रिस्की भी लग रहा है।" आइए जानते हैं कि वीडियो में क्या दिखाया गया है।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
इस रील में जो बग्घी नजर आती है, वो फूलों से सजी हुई बेहद खूबसूरत गाड़ी है, जिसे दो घोड़े खींचने के लिए तैयार हैं। लेकिन जो चीज इसे सबसे अलग बनाती है, वो है इसमें लगा एयर कंडीशनर। जी हां, इस बग्घी में एक देसी अंदाज में एसी की आउटडोर और इंडोर यूनिट को जोड़ा गया है। खास पाइपिंग के जरिए इस एसी की ठंडी हवा सीधे दूल्हे की सीट तक पहुंचती है ताकि गर्मी में दूल्हे को कोई परेशानी न हो। इस इनोवेटिव सेटअप ने इंटरनेट यूजर्स का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है और यही वजह है कि वीडियो अब वायरल हो चुका है।
 


लोगों को पसंद आ रहा है वीडियो
इस क्लिप को इंस्टाग्राम अकाउंट @neeraj_sharma_9971 से 12 मई को अपलोड किया गया था। रिपोर्ट तैयार होने तक वीडियो को 43 हजार से ज्यादा लाइक्स और 23 लाख से अधिक व्यूज मिल चुके थे। हजारों यूजर्स ने इस अनोखे विचार पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। कोई इसे बेमिसाल क्रिएटिविटी बता रहा है तो किसी को यह जोखिम भरा कदम लग रहा है।
विज्ञापन


लोगों ने वीडियो पर दी बेहद ही मजेदार रिएक्शंस
एक यूजर ने मजे लेते हुए लिखा, "पैसा बोलता नहीं, जिस दिन एसी बोल पड़ा, समझो सब चुप हो जाएंगे।" वहीं, एक और यूजर ने लिखा, "भाई साहब, मेरी शादी के लिए भी इसी तरह की बग्घी बुक कर दो।" कुछ लोगों ने वीडियो की क्वालिटी को लेकर नाराजगी भी जताई। एक ने लिखा, "कम से कम वीडियो सही से शूट किया होता।" वहीं किसी और ने पूछा, "ये तो दिखाओ कि हवा वाकई आ रही है या बस दिखावा है?"



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें