फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2025: सामान्य तरीके से आईपीएल के शेष मुकाबले कराने के पक्ष में हैं गावस्कर, बीसीसीआई से की ये खास अपील

Wed, 14 May 2025 12:53 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बीसीसीआई ने आईपीएल शुरू करने की पूरी तैयारियां कर ली है, लेकिन गावस्कर ने बीसीसीआई से अपील की है कि इसके मुकाबलों के दौरान स्टेडियम में म्यूजिक और डीजे ना बजे क्योंकि हाल ही में कई लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है।
विज्ञापन
सुनील गावस्कर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) से मांग की है कि आईपीएल 2025 के शेष मैचों को सामान्य तरीके से कराया जाए। आईपीएल 2025 के शेष मुकाबले 17 मई से शुरू हो रहे हैं। भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव को देखते हुए बीसीसीआई ने एक सप्ताह के लिए आईपीएल स्थगित किया था, लेकिन अब इसकी शुरुआत रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच मुकाबले से होगी। 
विज्ञापन

डीजे और म्यूजिक नहीं बजाने की मांग 
बीसीसीआई ने आईपीएल शुरू करने की पूरी तैयारियां कर ली है, लेकिन गावस्कर ने बीसीसीआई से अपील की है कि इसके मुकाबलों के दौरान स्टेडियम में म्यूजिक और डीजे ना बजे क्योंकि हाल ही में कई लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है। गावस्कर ने स्पोर्ट्स टूडे से कहा, हमने लगभग 60 मैच खेले हैं। मुझे लगता है कि अब 15 या 16 मैच शेष हैं। मैं ईमानदारी से उम्मीद करता हूं, क्योंकि जो कुछ हुआ है और कुछ परिवारों ने अपने प्रियजनों को खो दिया है, मैं चाहूंगा कि मैच के दौरान म्यूजिक नहीं बजे और डीजे का इस्तेमाल भी नहीं हो। 

गावस्कर बोले- पीड़ित परिवारों की भावनाओं का सम्मान करना जरूरी 
गावस्कर ने कहा कि उन परिवारों की भावनाओं का सम्मान करना आवश्यक है, जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। उन्होंने कहा, मुकाबले को शुरू किया जाए और दर्शकों को स्टेडियम में आने दिया जाए। टूर्नामेंट करिए, लेकिन इसमें संतुलन रखना जरूरी है। इसमें चियरलीडर्स ना हों। सिर्फ क्रिकेट खेला जाए जिससे हम उन परिवारों की भावनाओं का सम्मान कर सकें जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। 

ये भी पढ़ें: IPL 2025: 26 मई से पहले स्वदेश लौट जाएंगे दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ी? डब्ल्यूटीसी फाइनल डाल सकता है खलल
विज्ञापन

बीसीसीआई ने जारी किया संशोधित कार्यक्रम
भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव के कारण आईपीएल 2025 को स्थगित किया गया था। इससे पहले पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच धर्मशाला में खेला गया मुकाबला भी रद्द कर दिया गया था। आईपीएल में अब तक 57 मैच हो चुके हैं और बीसीसीआई ने फाइनल सहित 17 मैचों के लिए संशोधित कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। इके अनुसार, पंजाब और दिल्ली के बीच रद्द हुआ मुकाबला फिर खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच यह मैच 24 मई को जयपुर में होगा। आईपीएल 2025 का फाइनल अब 25 मई के बजाए तीन जून को खेला जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें