शादी का दिन हर व्यक्ति की जिंदगी में एक यादगार और अहम मोड़ होता है। यह वो पल होता है जब दो लोग एक-दूसरे के साथ एक नई शुरुआत करते हैं और इस दिन को हमेशा के लिए खूबसूरत यादों में बसाना चाहते हैं। लेकिन कभी-कभी इसी खास मौके पर कुछ ऐसा घट जाता है, जो लोगों के दिलों में गलत असर छोड़ जाता है। ऐसा ही एक वाकया हाल ही में सामने आया है, जिसने सोशल मीडिया पर बवाल मचा दिया है। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में बताने जा रहे है। आइए जानते हैं।
सोशल मीडिया वायरल हुआ यह वीडियो
सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में देखा गया कि शादी के स्टेज पर दूल्हा-दुल्हन खड़े हैं और सामने शादी का केक रखा है। दोनों मिलकर जैसे ही केक काटते हैं, दूल्हा अचानक दुल्हन का सिर पकड़कर जबरदस्ती केक में डाल देता है। यह घटना इतनी गंभीर होती है कि दुल्हन पूरी तरह चौंक जाती है। जहां एक ओर लोग ऐसी रस्मों में हंसी-मजाक की उम्मीद करते हैं। वहीं, इस घटना में दुल्हन के चेहरे पर शर्मिंदगी और आंसू साफ नजर आते हैं, जो बताता है कि यह मजाक उसके लिए कतई अच्छा नहीं था।
लोगों ने वीडियो को लेकर दी तीखी प्रतिक्रिया
इस वीडियो को लेकर लोगों की प्रतिक्रियाएं तीखी और भावुक रहीं। सोशल मीडिया पर हजारों यूजर्स ने दूल्हे की इस हरकत की निंदा की है। कई लोगों ने इसे मजाक के नाम पर मानसिक उत्पीड़न करार दिया। कुछ यूज़र्स ने कहा, "अगर शादी की पहली ही घड़ी में सम्मान की यह हालत है तो फिर आगे रिश्ते की नींव कैसी होगी?" वहीं कुछ लोग इसे एक हल्का-फुल्का मजाक कहकर टालने की कोशिश भी करते नजर आए। मगर उन्हें भी विरोध झेलना पड़ा।
रिश्ते में प्रैंक की नहीं है कोई जगह
जैसे ही इस वीडियो ने तूल पकड़ा, कई प्लेटफॉर्म्स पर इसे रिपोर्ट भी किया गया। लोग अब यह सवाल उठाने लगे हैं कि क्या शादी जैसे पवित्र और भावनात्मक रिश्ते में इस तरह के प्रैंक की कोई जगह होनी चाहिए? क्या यह महज हंसी-मजाक है या फिर एक गंभीर साइन है, जो भविष्य में रिश्ते की गंभीरता पर सवाल खड़े करता है? बता दें कि यह क्लिप @Thebestfigen नामक एक्स हैंडल से साझा की गई थी और इसकी लंबाई महज 19 सेकंड है। बावजूद इसके इसे अब तक 29.5 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है और करीब 50 हजार लोगों ने इसे लाइक किया है।