फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohit-Kohli: 'भारत के पास कई प्रतिभाशाली क्रिकेटर मौजूद', रोहित-कोहली के संन्यास पर एंडरसन ने दी प्रतिक्रिया

Wed, 14 May 2025 03:56 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

एंडरसन इस बात से अधिक चिंतित नहीं है कि रोहित और कोहली की जगह कौन सा खिलाड़ी लेगा। उनका मानना है कि भारत के पास बेखौफ और आक्रामक क्रिकेट खेलने वाले अगली पीढ़ी के क्रिकेटर हैं जो विराट कोहली और रोहित शर्मा की जगह ले सकते हैं।
विज्ञापन
जेम्स एंडरसन - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंग्लैंड के पूर्व तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन का कहना है कि भारत के लिए रोहित शर्मा और विराट कोहली का विकल्प खोजना एक चुनौती होगी। रोहित और कोहली ने हाल ही में एक सप्ताह के अंदर टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला किया था। भारत को अगले महीने पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड दौरे पर जाना है और उससे पहले ही इन दो स्टार बल्लेबाजों का इस प्रारूप को छोड़ने का फैसला भारत के लिए किसी झटके से कम नहीं है। 
विज्ञापन

रोहित-कोहली के संन्यास से चिंतित नहीं एंडरसन
एंडरसन इस बात से अधिक चिंतित नहीं है कि रोहित और कोहली की जगह कौन सा खिलाड़ी लेगा। उनका मानना है कि भारत के पास बेखौफ और आक्रामक क्रिकेट खेलने वाले अगली पीढ़ी के क्रिकेटर हैं जो विराट कोहली और रोहित शर्मा की जगह ले सकते हैं। पिछले साल टी20 क्रिकेट से विदा ले चुके ये दोनों दिग्गज वनडे क्रिकेट खेलते रहेंगे।

एंडरसन बोले- रोहित-कोहली की जगह भरना मुश्किल 
एंडरसन ने कहा, कोहली टेस्ट क्रिकेट के महानतम बल्लेबाजों में से एक हैं। रोहित शर्मा के संन्यास के बाद टेस्ट टीम का एक नया कप्तान होगा। विराट और रोहित की जगह लेना मुश्किल है लेकिन भारत के पास काफी प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं आप आईपीएल देखिए। अब आईपीएल से टेस्ट टीम में ऐसे क्रिकेटर आ रहे हैं जो आक्रामक हैं, बेखौफ क्रिकेट खेलते हैं।

ये भी पढ़ें: BCCI: टेस्ट से संन्यास के बाद केंद्रीय अनुबंध में घटेगा रोहित-कोहली का ग्रेड? बीसीसीआई की ओर से आई जानकारी
विज्ञापन

डब्ल्यूटीसी के नए चक्र की होगी शुरुआत
इंग्लैंड दौरे पर भारत को 20 जून से पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है जो विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) चक्र 2025-27 की शुरुआत भी होगी। रोहित शर्मा के बाद इस बारे में चर्चा चल रही है कि भारतीय टेस्ट टीम की कमान किसे मिलेगी। जसप्रीत बुमराह और शुभमन गिल इस दौड़ में आगे चल रहे हैं। माना जा रहा है कि अगले कुछ दिनों में इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टीम का एलान हो सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें