फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: दो विदेशी डांसर को रथ पर बैठाकर बरात ले आया दूल्हा, रिश्तेदार भी रह गए हक्के-बक्के, देखें वीडियो

Mon, 19 May 2025 01:34 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Wedding Video Viral: जैसे ही शादी का सीजन आता है, दूल्हा-दुल्हन की कई रील्स और वीडियोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होती हैं। इसी कड़ी में इन दिनों एक बारात का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है। आइए विस्तार से जानते हैं।
विज्ञापन
दो विदेशी डांसर को रथ पर बैठाकर बरात ले आया दूल्हा - फोटो : एक्स@uperoverr
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज के दौर में सोशल मीडिया एक ऐसा आईना बन चुका है, जिसमें दुनिया की सबसे अलग और अजीब घटनाएं हर पल नजर आती रहती हैं। यहां हर दिन कुछ ऐसा देखने को मिल जाता है, जिसे देखकर लोग हैरान रह जाते हैं। अगर आप भी सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं तो आपने भी कई ऐसे वीडियो और तस्वीरें देखी होंगी, जो अपनी अलग खासियत की वजह से वायरल हो जाते हैं। कभी देसी जुगाड़ की बात होती है तो कभी खतरनाक करतब या फिर रील बनाने की अजीब कोशिशें हर चीज लोगों का ध्यान खींचती है। हालांकि, जैसे ही शादी का सीजन आता है, दूल्हा-दुल्हन की कई रील्स और वीडियोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होती हैं। इसी कड़ी में इन दिनों एक बारात का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है। आइए विस्तार से जानते हैं।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
आमतौर पर बारात में दूल्हा किसी घोड़ी, कार या रथ पर सवार होता है और बैंड-बाजे के साथ बाराती नाचते-गाते आगे बढ़ते हैं। लेकिन इस वायरल वीडियो में जो नजारा देखने को मिला, उसने सबको चौंका दिया। वीडियो में दिखाया गया है कि दूल्हा रथ पर बैठा है और उसके साथ उसी रथ पर दो विदेशी डांसर खड़ी हैं, जो जोरदार डांस कर रही हैं। रथ धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है और डांसर पूरी मस्ती में थिरक रही हैं, जबकि दूल्हा पीछे बैठे हुए इस पूरे माहौल का आनंद ले रहा है।



लोगों को पसंद आ रहा है वीडियो
इस वीडियो की लोकेशन या तारीख की जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है, लेकिन इसके वायरल होने की रफ्तार काफी तेज है। इस वीडियो को एक्स पर @Superoverr नाम के यूजर ने पोस्ट किया है। कैप्शन में उन्होंने लिखा, "पूरी बारात में औरा जमा दिया।" खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को हजारों बार देखा जा चुका है और इस पर लगातार मजेदार प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।
विज्ञापन


यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
वीडियो देखने के बाद लोग तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। किसी ने लिखा, “दुल्हन तो अब भागने वाली है।” एक अन्य यूजर ने कहा, “सबके लेवल पीछे रह गए।” वहीं किसी ने मजाक में कहा, “अब बस यही देखना बाकी रह गया था।” एक और यूजर ने दूल्हे को शादी की शुभकामनाएं देते हुए लिखा, “शादी मुबारक हो भाई।” बता दें कि यह बारात अपने हटके अंदाज के चलते इंटरनेट पर धूम मचा रही है और लोगों को चौंकाने के साथ-साथ गुदगुदा भी रही है। तो अगर आप भी अपने इंस्टा फीड में यह वीडियो देखते हैं तो इसका लुत्फ जरूर उठाएं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें