फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: इस शख्स से मिलकर ग्रेट खली भी हुए हैरान, बोला - पहली बार ऊपर देख रहा हूं, देखें वीडियो

Mon, 15 Sep 2025 07:45 PM IST
संकल्प सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

करण सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है। इस वीडियो में वो WWE के मशहूर रेसलर रहे द ग्रेट खली के साथ मिलते हुए दिखाई दे रहे हैं। 
विज्ञापन
Karan Singh And The Great Khali - फोटो : Instagram/@thegreatkhali
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर इन दिनों द ग्रेट खली और करण सिंह का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। करण सिंह मेरठ के रहने वाले हैं। इनका गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में सबसे लंबे नवजात शिशु के तौर पर नाम भी दर्ज है। ये देश दुनिया में अपनी असाधारण लंबाई के लिए जाने जाते हैं। पिता संजय सिंह के मुताबिक जब करण सिंह का जन्म हुआ था उस समय उनका वजन करीब 7.8 किलोग्राम था। वहीं कद करीब 43 सेंटीमीटर था। वहीं जब इस बालक की लंबाई असाधारण ढंग से बढ़ने लगी तो कई चिकित्सकों को दिखाया गया। हालांकि, चिकित्सकों की जांच में बालक स्वस्थ पाया गया। वहीं अब करण सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है। इस वीडियो में वो WWE के मशहूर रेसलर रहे द ग्रेट खली के साथ मिलते हुए दिखाई दे रहे हैं। 

विज्ञापन

खली खुद भी काफी लंबे हैं। वहीं इस वीडियो में करण सिंह के सामने वह काफी छोटे दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि खली करण सिंह से हाथ मिला रहे हैं और कह रहे हैं कि क्या बात है यार पहली बार मैं ऊपर को देख रहा हूं यार। 
 


नेपाल में राजनीतिक अस्थिरता तो फ्रांस में उथल-पुथल, 2025 को लेकर क्या हैं बाबा वेंगा की भविष्यवाणियां?

इस दौरान वह कहते हैं मैं हमेशा नीचे देखता रहा हूं उनकी यह बात सुनने के बाद आसपास के लोग काफी हंसने लगते हैं। इसी बीच पीछे से कोई शख्स कहता है आशीर्वाद भी आपका ही है सर। 

Viral Video: केयर टेकर की गोद में बार-बार बैठने की कोशिश कर रहा था हाथी, गजराज की मस्ती का वीडियो हुआ वायरल

इस वीडियो को खली ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट @thegreatkhali पर शेयर किया है। वीडियो पोस्ट किए जाने के बाद यह खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर अब तक लगभग 3 करोड़ व्यूज आ चुके हैं। 

Viral Video: ट्रॉली में बैठे बच्चे को बचाने के लिए डोगेश भाई ने लगा दी छलांग, वीडियो देख आप भी हो जाएंगे हैरान
विज्ञापन

इस वीडियो को देखने के बाद करीब 13 लाख लोगों ने इसे पसंद किया है। इसके अलावा कई यूजर्स कमेंट भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा ग्रेट खली ग्रेटर खली से मिल रहे हैं। वहीं दूसरा यूजर लिखता है द ग्रेट खली प्रो मैक्स। वहीं कई यूजर्स कमेंट में शॉकिंग इमोजी शेयर कर रहे हैं।

Ajab Gajab: 1907 में आत्मा पर किया गया ये हैरान कर देने वाला प्रयोग, रिसर्च ने मचा दी थी सनसनी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें