फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: चलती ट्रेन से लटक कर रील बनवा रही थी लड़की, तभी फिसल गया हाथ और नीचे आ गई, वीडियो वायरल

Fri, 30 May 2025 08:32 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि महिला ट्रेन के दरवाजे पर खड़ी होकर वीडियो बना रही थी। तभी उसका हाथ अचानक फिसलता है और वह संतुलन खो बैठती है, जिससे वह ट्रेन से नीचे गिर जाती है।
विज्ञापन
चलती ट्रेन से फिसली लड़की - फोटो : इंस्टाग्राम @munevvernizam
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर कई बार ऐसे वीडियोज वायरल होते हैं, जो एंटरटेनिंग तो होते हैं, लेकिन इन्हें देखकर हम हैरान भी रह जाते हैं और सोचते हैं कि लोग वायरल होने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। सोशल मीडिया पर एक हैरान कर देने वाला वीडियो इन दिनों सुर्खियों में है, जिसमें एक महिला चलती ट्रेन के दरवाजे पर खड़े होकर रील बनाते समय फिसल जाती है और नीचे गिर जाती है। यह खतरनाक घटना कैमरे में कैद हो गई और अब यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि महिला ट्रेन के दरवाजे पर खड़ी होकर वीडियो बना रही थी। तभी उसका हाथ अचानक फिसलता है और वह संतुलन खो बैठती है, जिससे वह ट्रेन से नीचे गिर जाती है। यह सीन इतना भयानक है कि देखने वाले भी सहम जाते हैं। यह उदाहरण बताता है कि सोशल मीडिया पर कुछ सेकंड की रील और थोड़े से लाइक्स पाने के लिए लोग अपनी जान तक दांव पर लगा रहे हैं। इस वायरल क्लिप में नजर आने वाली महिला विदेशी नागरिक है, जो श्रीलंका में यात्रा के दौरान ट्रेन से यह स्टंट कर रही थी। रील बनाने के दौरान उसने खतरा उठाया जो उसके लिए जानलेवा साबित हो सकता था। यह घटना सोशल मीडिया पर वायरल कंटेंट की दौड़ में शामिल लोगों के लिए एक चेतावनी है।
 


लोगों ने रील पर दी ऐसी प्रतिक्रियाएं
इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स ने चिंता जाहिर की है। कई लोगों ने इसे डरावना और बेहद खतरनाक करार दिया है। एक यूजर ने लिखा, "केवल रील के लिए जान जोखिम में डालना समझदारी नहीं हो सकती।" वहीं, कई यूजर्स ने रेलवे प्रशासन से इस तरह की घटनाओं पर सख्त एक्शन लेने की मांग की है। बता दें कि रेलवे अधिकारियों ने भी इस घटना को गंभीरता से लिया है। उन्होंने यात्रियों से अपील की है कि वे चलती ट्रेन के दरवाजों पर खड़े होकर ऐसे जोखिम भरे स्टंट न करें। ऐसा करना न सिर्फ उनकी जान को खतरे में डालता है, बल्कि बाकी यात्रियों की सुरक्षा के लिए भी संकट बन सकता है।
विज्ञापन


क्या कहते हैं यूजर्स
इस वीडियो को देखने के बाद लोगों का कहना है कि यह घटना एक गंभीर सबक है कि सोशल मीडिया पर कुछ पल की शोहरत पाने के चक्कर में लापरवाही बरतना जान पर भारी पड़ सकता है। जरूरी है कि लोग ऐसे स्टंट से पहले उसके खतरनाक परिणामों के बारे में सोचें और अपनी जान की कीमत पर लोकप्रियता पाने की कोशिश न करें।
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें