शादी-ब्याह में मस्ती और हंगामा न हो। ऐसा शायद ही कभी हुआ हो। खासकर देहात की शादियों में तो हर रस्म के दौरान कुछ न कुछ मजेदार या अजीबो-गरीब देखने को मिल ही जाता है। इनमें सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरती है जयमाला की रस्म। सोशल मीडिया पर आए दिन इस रस्म से जुड़े वीडियो वायरल होते रहते हैं। कभी दूल्हे का अतरंगी डांस देखने को मिलता है तो कभी दोस्तों के अजीबो-गरीब सरप्राइज। कहीं दुल्हन नाराज होकर वरमाला डालने से मना कर देती है तो कहीं कोई क्यूट सा पल लोगों का दिल जीत लेता है। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी खबर के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
इसी तरह का एक ताजा वीडियो इस समय इंस्टाग्राम पर खूब चर्चा में है। इस वीडियो में जो हुआ, उसे देखकर आप भी हंसी रोक नहीं पाएंगे। वीडियो में जयमाल का स्टेज सजा हुआ है। दूल्हा-दुल्हन एक-दूसरे के सामने खड़े हैं और वरमाला पहनाने की तैयारी चल रही है। स्टेज पर दोनों परिवारों और दोस्तों की भीड़ भी जमा है। सब लोग उत्सुकता से देख रहे हैं कि कब दूल्हा दुल्हन के गले में वरमाला डालेगा।
पटाखे की आवाज से डरा दूल्हा
जैसे ही दूल्हा दुल्हन के गले में फूलों की माला डालने के लिए आगे बढ़ता है, तभी अचानक पीछे से जोर का धमाका होता है। दरअसल, वहां खड़े किसी शख्स ने पटाखा जैसी आवाज करने वाला पॉपपर फोड़ दिया। आवाज इतनी तेज थी कि दूल्हे के कानों के बिल्कुल पास धमाका हुआ और वह बुरी तरह चौंक गया।
बाकी लोग दूल्हे का रिएक्शन देखकर हंसे
अचानक हुए इस धमाके से दूल्हा इतना डर गया कि उसके चेहरे का रंग उड़ गया। डर के साथ-साथ उसे गुस्सा भी आ गया। स्टेज पर खड़े बाकी लोग दूल्हे को इस तरह घबराते देख हंसने लगे और मजाक उड़ाने लगे। यही बात दूल्हे को और ज्यादा नागवार गुजरी। उसने गुस्से में सब पर चिल्लाना भी शुरू कर दिया। कुछ देर तक माहौल थोड़ा गरमा गया।
दूल्हा हुआ नाराज
हालांकि बाद में लोगों ने उसे शांत कराया और समझाया कि यह सिर्फ मजाक था, कोई खतरे की बात नहीं। तब जाकर दूल्हा दोबारा दुल्हन के साथ खड़ा हुआ और वरमाला पहनाई। लेकिन उसके चेहरे की नाराजगी साफ नजर आ रही थी। भले ही वह फोटो खिंचवा रहा था, लेकिन मन से खुश नहीं लग रहा था। यह मजेदार वीडियो इंस्टाग्राम पर @golu_barwal_rani_jemti_dj08 नाम के अकाउंट से अपलोड किया गया है। देखते ही देखते यह वीडियो वायरल हो गया। अब तक इसे 2 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है। वीडियो पर ढेरों मजेदार कमेंट्स भी आ रहे हैं।
यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
किसी यूजर ने लिखा, “दूल्हे की तो पटाखे से ही हवा निकल गई।” दूसरे ने मजाक उड़ाते हुए कहा, “शादी तो सुकून से करने ही नहीं देते लोग।” वहीं किसी ने तंज कसते हुए लिखा, “दूल्हे को लगा होगा कि दुल्हन का प्रेमी फायरिंग कर रहा है।”