सोशल मीडिया पर कई बार हमें ऐसे वीडियोज देखने को मिलते हैं, जिसे देखकर हम हैरान भी रह जाते हैं और दूसरी तरफ हमारी हंसी भी नहीं रुकती है। अब हाल ही में, सोशल मीडिया पर एक मजेदार किस्सा खूब वायरल हो रहा है, जिसमें एक ऑटो ड्राइवर की लूडो के लिए दीवानगी ने लोगों को चौंका दिया है। आमतौर पर लूडो, सांप-सीढ़ी जैसे गेम्स खाली समय का मनोरंजन माने जाते हैं, लेकिन इस ड्राइवर के लिए यह खेल इतना अहम हो गया कि उसने ग्राहक को इंतजार करने को कह दिया। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी खबर के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पोस्ट
यह अनोखा वाकया एक रेडिट यूजर ने शेयर किया है, जिसने बताया कि उसने एक ऑटो ऑनलाइन बुक किया। जब वह ड्राइवर को ओटीपी बताने के लिए पहुंचा, तो ड्राइवर ने उसे रोक दिया और कहा कि उसे लूडो गेम खत्म करने के लिए 2 मिनट चाहिए।
फोकस के साथ गेम खेल रहा ड्राइवर
इस दिलचस्प अनुभव को Fragrant-Food-3757 नाम के यूजर ने रेडिट के पेज पर साझा किया। उसने पोस्ट का टाइटल रखा, "भाई को गेम पूरा करने के लिए 2 मिनट चाहिए थे"। साथ ही एक तस्वीर भी डाली, जिसमें ऑटो चालक पूरे फोकस के साथ अपने फोन में लूडो खेलता नजर आ रहा है। फोटो को जूम करने पर ऐसा लगता है कि खेल शायद दो मिनट से ज्यादा भी खिंच सकता है।
यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
यूजर ने बताया कि जैसे ही वह ड्राइवर को ओटीपी देने जा रहा था, ड्राइवर ने उससे कहा, "भैया 2 मिनट, गेम खत्म कर लूं, फिर चलते हैं।" यह सुनकर यूजर को यह अनुभव सोशल मीडिया पर साझा करने लायक लगा और उसने इसे रेडिट पर पोस्ट कर दिया। यह पोस्ट तेजी से वायरल हो गई और अब तक इसे 3 हजार से ज्यादा अपवोट्स और 80 से अधिक कमेंट्स मिल चुके हैं। लोगों ने कमेंट सेक्शन में ड्राइवर की चुटकी ली। एक यूजर ने लिखा , "उसके लिए सबसे जरूरी लूडो है, ग्राहक नहीं।" एक और ने कहा , "शौक बड़ी चीज है।" वहीं किसी ने अंदाजा लगाया कि शायद वह लूडो में पैसों के साथ खेल रहा हो, इसलिए उसे पूरा करना जरूरी समझा।
लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं मिली
सोशल मीडिया पर लोगों का यह मानना है कि यह घटना इस चीज को बताती है कि किस तरह मोबाइल गेम्स आज की जिंदगी में गहराई से घुस चुके हैं और कभी-कभी ये हमारी जिम्मेदारियों पर भी भारी पड़ जाते हैं। ऑटो ड्राइवर की यह हरकत जहां कुछ लोगों को गुस्से में डाल सकती है, वहीं कई इसे हल्के-फुल्के मजाक के तौर पर ले रहे हैं।