फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: घर के बरामदे में ही बैठा था कुत्ता कि अचानक आया अजगर और जिंदा निगल गया, देखने वालों के छूटे पसीने

Thu, 31 Jul 2025 12:57 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: उस वक्त संध्या देवी अपने पोते योगेश के साथ घर के बरामदे में सो रही थीं। बरामदे के कोने में बना एक छोटा बाथरूम था, जहां उनका पालतू कुत्ता बैठा था। अचानक वहां एक बड़ा अजगर आ पहुंचा और कुत्ते को पकड़ लिया।
विज्ञापन
जिंदा कुत्ते को निगल गया सांप - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले से एक बहुत ही डरावनी घटना सामने आई है। यहां एक घर के बरामदे में बैठे एक पालतू कुत्ते को एक बड़े अजगर ने जिंदा निगल लिया। सुबह में यह घटना हुई, जिसने पूरे गांव में अफरा-तफरी मचा दी। हर कोई इस खबर को सुनकर सन्न रह गया है तो आज की इस खबर में हम आपको इसी घटना के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुई यह घटना
उस वक्त संध्या देवी अपने पोते योगेश के साथ घर के बरामदे में सो रही थीं। बरामदे के कोने में बना एक छोटा बाथरूम था, जहां उनका पालतू कुत्ता बैठा था। अचानक वहां एक बड़ा अजगर आ पहुंचा और कुत्ते को पकड़ लिया। कुत्ते के चिल्लाने की आवाज से संध्या देवी की नींद खुली। जब उन्होंने देखा कि अजगर कुत्ते को निगल रहा है तो वह जोर-जोर से चिल्लाने लगीं और मदद के लिए आस-पड़ोस के लोगों को बुलाया। गांव वाले तुरंत मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक कुत्ते की जान जा चुकी थी। इस भयानक घटना से सभी लोग डर गए। गांव वालों ने तुरंत वन विभाग को फोन करके इसकी जानकारी दी।

अजगर मे जिंदा निगल लिया कुत्ता
सूचना मिलते ही बीट वन रक्षक और ब्लॉक ऑफिसर संजीव रंधावा अपनी टीम के साथ घटना के स्थान पर पहुंचे। उन्होंने पूरी सावधानी से अजगर को पकड़ा और उसे जंगल में छोड़ दिया। इस घटना में किसी इंसान को कोई नुकसान नहीं हुआ, लेकिन पूरे गांव में डर और चिंता का माहौल बन गया है। इस घटना का वीडियो भी किसी ने बना लिया था, जो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं और कई सवाल भी पूछ रहे हैं। सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या पहाड़ी इलाकों में वन्यजीवों की निगरानी सही तरीके से हो रही है?
विज्ञापन


जिला वन अधिकारी ने की यह अपील
जिला वन अधिकारी सुशील राणा ने लोगों से अपील की है कि अगर कभी कोई जंगली जानवर दिखाई दे तो डरें नहीं और न ही खुद कुछ करने की कोशिश करें। तुरंत वन विभाग को सूचित करें ताकि जानवर को सुरक्षित तरीके से पकड़ा जा सके और जंगल में वापस छोड़ा जा सके। इस घटना ने जहां एक परिवार से उनका प्यारा कुत्ता छीन लिया। वहीं, गांव वालों को भी एक जरूरी सबक सिखा दिया। जंगली जानवरों से निपटना आम इंसान का काम नहीं है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें