फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: बाल कटवाते हुए खिल-खिलाकर हंसा बच्चा, क्यूटनेस पर हर कोई फिदा, करोड़ों बार देखा गया वीडियो

Wed, 30 Jul 2025 03:31 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: इस वायरल वीडियो में एक छोटा बच्चा नजर आता है, जो बेहद गंदे हालात में है। उसका चेहरा और कपड़े मिट्टी में सने हुए हैं, ऐसा लगता है जैसे वो जमीन पर खेलते-खेलते पूरी तरह गंदा हो गया है।
विज्ञापन
हेयरकट कराते हुए इतना खुश हुआ बच्चा - फोटो : इंस्टाग्राम @onroad.show
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज के सोशल मीडिया युग में एक नया चलन सामने आया है, जिसमें कुछ लोग बेसहारा, गरीब और गंदे हालात में रह रहे इंसानों की मदद करते दिखते हैं। वे उन्हें सड़कों से उठाते हैं, नहलाते हैं, साफ-सुथरे कपड़े पहनाते हैं और कुछ पैसे भी देते हैं। इसके बाद इन पलों को कैमरे में कैद कर सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं। जहां कई लोग इसे एक नेक काम मानते हैं, वहीं कुछ इसे पब्लिसिटी स्टंट और दिखावा करार देते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जो दिल को छू लेने वाला है और जिसे देखकर चेहरे पर एक लंबी मुस्कान खुद-ब-खुद आ जाती है। तो आज की इस खबर में हम आपको ऐसे ही एक वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
इस वायरल वीडियो में एक छोटा बच्चा नजर आता है, जो बेहद गंदे हालात में है। उसका चेहरा और कपड़े मिट्टी में सने हुए हैं, ऐसा लगता है जैसे वो जमीन पर खेलते-खेलते पूरी तरह गंदा हो गया है। एक शख्स उस बच्चे के बाल ट्रिमर से काटता है। इस दौरान बच्चा जब मुस्कराता है, तो वही मुस्कान पूरे वीडियो की जान बन जाती है। बच्चे की मुस्कान इतनी मासूम और सच्ची है कि देखने वाला हर इंसान एक पल को मुस्कुरा उठता है। बाल कटवाने के बाद वही शख्स पानी से बच्चे का चेहरा साफ करता है और देखते ही देखते वो बच्चा किसी राजकुमार जैसा लगने लगता है।




वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
वीडियो को देखने के बाद लोग इस मासूम बच्चे की मुस्कराहट पर फिदा हो गए हैं। कई यूजर्स ने कमेंट कर अपनी भावनाएं जाहिर की हैं। एक यूजर लिखता है, "इस बच्चे की मुस्कान दिल को सुकून दे रही है।" वहीं एक और यूजर का कहना है, "सबसे खूबसूरत और हैंडसम बच्चे तो गरीब परिवारों में ही पैदा होते हैं।" किसी ने उसे ‘मिलियन डॉलर स्माइल’ का खिताब दे डाला तो किसी ने लिखा, "हमेशा यूं ही मुस्कुराते रहो बेटे, तुम्हारी हंसी अमूल्य है।" एक और कमेंट में लिखा गया, "अब तक इंटरनेट पर देखा गया सबसे प्यारा वीडियो।"
विज्ञापन


लोग खूब कर रहे हैं शेयर
यह वीडियो 4 जुलाई को सोशल मीडिया पर साझा किया गया था और अब तक इसे 12 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है। साथ ही, दो लाख से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक भी किया है। यह वीडियो न सिर्फ एक मासूम बच्चे की सुंदरता को दिखाता है, बल्कि यह भी याद दिलाता है कि असली खुशी सादगी में छुपी होती है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें