फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: प्रकृति से मजाक करना ले सकता था बच्चों की जान, बाढ़ आता देख भी मस्ती कर रहे थे लड़के, फिर हुआ...

Mon, 21 Jul 2025 02:00 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: इस वायरल वीडियो में दो लड़के पानी के पास खड़े दिखाई दे रहे हैं। शुरुआत में वहां पानी की मात्रा बेहद कम होती है। तभी अचानक पीछे से बहुत तेज बहाव के साथ पानी आता दिखता है, जैसे किसी डैम से छोड़ दिया गया हो।
विज्ञापन
नदी में बहने से बचे बच्चे - फोटो : एक्स@Sumanjodhpur
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस दुनिया में अगर सबसे अहम कोई चीज़ है, तो वह जीवन है। कुछ लोग पैसा सबसे जरूरी मानते हैं तो कुछ रिश्तों को सबसे ऊपर रखते हैं। मगर सच्चाई यही है कि अगर इंसान के पास जिंदगी है, तभी वह बाकी चीजों का अनुभव कर सकता है। अगर जान नहीं बची तो न दौलत काम आएगी और न ही रिश्ते। इसलिए जिंदगी को कभी हल्के में नहीं लेना चाहिए। इसी बात को ध्यान में रखते हुए एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ युवकों की लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती थी। महज कुछ सेकंड की देरी होती तो यह वीडियो एक बड़े हादसे में बदल सकता था। सौभाग्य से ऐसा नहीं हुआ और तीनों युवक समय रहते बच गए। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
इस वायरल वीडियो में दो लड़के पानी के पास खड़े दिखाई दे रहे हैं। शुरुआत में वहां पानी की मात्रा बेहद कम होती है। तभी अचानक पीछे से बहुत तेज बहाव के साथ पानी आता दिखता है, जैसे किसी डैम से छोड़ दिया गया हो। यह देख दोनों लड़के घबरा कर दौड़ पड़ते हैं। इसी दौरान तीसरा लड़का भी नजर आता है, जिसके हाथ में मोबाइल और स्टैंड होता है। इससे साफ है कि वे वहां वीडियो रिकॉर्ड कर रहे थे।



चंद सेकेंड में बदल जाता पूरा माहौल
वीडियो में यह भी देखने को मिलता है कि पीछे दौड़ रहा लड़का पूरे खतरे को गंभीरता से नहीं लेता और काफी आराम से दौड़ता है। उसकी चाल में तेजी की कमी नजर आती है, मानो उसे यकीन नहीं कि पानी कितनी तेजी से आ रहा है। लेकिन किस्मत का साथ मिला और कुछ ही सेकंड पहले तीनों सुरक्षित स्थान तक पहुंच जाते हैं, नहीं तो हालात काफी बिगड़ सकते थे।
विज्ञापन


वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
यह वीडियो एक्स पर @Sumanjodhpur नामक अकाउंट से साझा किया गया है। खबर लिखे जाने तक इसे 67 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है। इस पर लोगों की प्रतिक्रियाएं भी खूब आ रही हैं। एक यूजर ने लिखा, “बहुत किस्मत वाले थे ये लोग जो बच निकले।” दूसरे ने कहा, “इसे कहते हैं बाल-बाल बचना।” तीसरे ने लिखा, “ये बच्चे रील बना रहे थे और लगभग भारी पड़ गया।” चौथे यूजर ने कमेंट किया, “कभी-कभी मजाक जानलेवा भी हो सकता है।”

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें