आज के समय में सोशल मीडिया हमारे जीवन का अहम हिस्सा बन चुका है। दिन की शुरुआत हो या रात का समापन, लोग किसी न किसी प्लेटफॉर्म पर एक्टिव जरूर रहते हैं। इंस्टाग्राम, फेसबुक, एक्स जैसे मंचों पर रोजाना लाखों तस्वीरें और वीडियो पोस्ट किए जाते हैं। इनमें से कुछ पोस्ट मनोरंजन से भरपूर होते हैं तो कुछ सोचने पर मजबूर कर देते हैं। स्टंट, मस्ती, लड़ाई-झगड़ा, अजीबोगरीब हरकतें और हंसाने वाले मोमेंट्स। हर तरह के कंटेंट सोशल मीडिया पर देखने को मिलती है। कई बार ये वीडियो इतने मजेदार होते हैं कि पल भर में वायरल हो जाते हैं और लोगों की जुबान पर चढ़ जाते हैं। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
इन्हीं वायरल वीडियो में एक नया वीडियो भी शामिल हो गया है, जिसने लोगों को न सिर्फ हंसाया बल्कि मशहूर फिल्म ‘फिर हेरा फेरी’ की याद भी ताजा कर दी। यदि आपने ‘फिर हेरा फेरी’ फिल्म देखी है तो क्लाइमेक्स का वह फनी सीन जरूर याद होगा जिसमें बाबू भैया सर्कस में हवाई करतब करते हुए अचानक अपने पैजामे से हाथ धो बैठते हैं। यह सीन इतना मजेदार था कि आज भी लोग उसे याद करके हंस पड़ते हैं। कुछ ऐसा ही एक घटना एक वायरल वीडियो में देखने को मिली, जिसे देखकर लोग खुद को हंसने से रोक नहीं पा रहे हैं।
लोगों को याद आया हेरा फेरी का सीन
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति रस्सी के सहारे हवा में करतब दिखाते हुए एक छोर से दूसरे छोर की ओर जाता है। दूसरी तरफ एक आदमी उल्टा लटका हुआ दिखाई देता है। अब करतब कर रहा व्यक्ति जैसे ही पास पहुंचता है, उसे उस उल्टे लटके व्यक्ति के पैरों को पकड़ना होता है, लेकिन गलती से वह उसके पजामे को पकड़ लेता है। अगले ही पल जैसे ही वह वापस मुड़ता है, पैजामा खिसक जाता है और वह शख्स फौरन रस्सी से उतरकर तेजी से बाहर की ओर भागता है। यह पूरा नजारा इतना कॉमेडी था कि जिसने भी देखा, हंसी रोक पाना मुश्किल हो गया।
वीडियो पर लोगों ने दी ऐसी प्रतिक्रिया
इस मनोरंजक वीडियो को एक्स प्लेटफॉर्म पर @HasnaZaruriHai नाम के अकाउंट से साझा किया गया है। वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा गया है, “गलती से मिस्टेक हो गया।” यह वाक्य ही काफी था लोगों को इस मजेदार घटना की ओर आकर्षित करने के लिए। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 1 लाख 98 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है और लगातार लोग इस पर मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं। कुछ यूजर्स ने तो इसे साल का सबसे फनी वीडियो भी बता दिया।