ऐसी ही एक वीडियो गुजरात से सामने आया है जिसमें एक थार ने भी कुछ ऐसा ही किया और उसके बाद पुलिस भी उस थार वाले पर ऐसा एक्शन लिया, जो काफी चर्चा में है।
तो चलिए जानते हैं इस वीडियो के बारे में और समझते हैं पूरा मामला क्या है...
क्या किया थार वाले ने?
सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें एक लाल रंग की थार है। इस थार वाले ने पहले ऑटो रिक्शे वाले को टक्कर मारी और फिर भाग रहा है। यही नहीं, वीडियो में पुलिस इस थार को रोकने की कोशिश भी करती है, लेकिन थार वाला थार लेकर भाग जाता है।
हालांकि, थार वाला भले ही उस वक्त भगाने में कामयाब रहा हो। पर पुलिस ने इसे पकड़ लिया। साथ ही गाड़ी को भी जब्त कर लिया गया। दरअसल, ये पूरा मामला गुजरात का बताया जा रहा है। पुलिस ने थार ड्राइवर को पकड़ा और फिर गाड़ी के आगे वो बैठा हुआ दिख रहा है।
वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे ड्राइवर मुंह लटकाकर बैठा है। उसे लगा कि वो पुलिस की गिरफ्त में नहीं आएगा, लेकिन ऐसा न हो सका। इस वीडियो के जरिए पुलिस ने ये बताने की कोशिश की कि जो भी सड़क एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई जरूर होगी।
काफी देखा जा रहा है वीडियो
इस थार वाले वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया गया। इस वीडियो को काफी देखा जा रहा है और खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 7 लाख से भी अधिक लोग देख चुके हैं।
पुलिस की हुई तारीख
इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों ने वीडियो पर कमेंट कर गुजरात पुलिस की जमकर तारीफ की। एक यूजर ने कमेंट किया कि "थार वाले आजकल अपने आप को किसी गैंगस्टर से कम नहीं समझते।" जबकि, एक अन्य यूजर ने लिखा कि 'ये वीडियो सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने का काम कर रहा है।'
वहीं, एक अन्य यूजर ने भी कमेंट किया और लिखा "पुलिस ने सही किया, ऐसे लापरवाह ड्राइवरों को सबक सिखाना जरूरी है।" एक यूजर ने ये भी लिखा कि 'अभी इससे अच्छे से चार्ज वसूले जाएं।'
यहां देखें थार वाला वीडियो:-