फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: मोबाइल की लत छुड़ाने के लिए टीचर ने लगाई ऐसी तरकीब, फोन छूने से भी कांपे बच्चे, देखें वीडियो

Fri, 18 Jul 2025 05:22 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में टीचर का नाम वंदना राय है। वीडियो देखने के बाद हर कोई उन्हें एक समझदार और जिम्मेदार शिक्षिका बता रहा है। उन्होंने देखा कि स्कूल में कई बच्चे लगातार मोबाइल चला रहे हैं और उनका ध्यान पढ़ाई से हटता जा रहा है।
विज्ञापन
मोबाइल की लत छुड़ाने के लिए टीचर ने किया ऐसा एक्ट - फोटो : इंस्टाग्राम @kiddaannews
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजकल के समय में मोबाइल फोन हर किसी की जरूरत बन गया है। बच्चों से लेकर बड़ों तक, सभी दिन-रात मोबाइल का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि जरूरत से ज्यादा मोबाइल चलाने से हमारे शरीर और दिमाग पर कितना बुरा असर पड़ता है? इसी बात को समझाने के लिए कर्नाटक की एक स्कूल टीचर वंदना राय ने बच्चों के लिए एक खास एक्टिविटी करवाई। तो आज की इस खबर के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में टीचर का नाम वंदना राय है। वीडियो देखने के बाद हर कोई उन्हें एक समझदार और जिम्मेदार शिक्षिका बता रहा है। उन्होंने देखा कि स्कूल में कई बच्चे लगातार मोबाइल चला रहे हैं और उनका ध्यान पढ़ाई से हटता जा रहा है। उन्होंने सोचा कि अगर बच्चों को सीधे समझाया जाएगा तो शायद वे ज्यादा ध्यान नहीं देंगे। इसलिए उन्होंने एक अलग तरीका अपनाया जिससे बच्चे खुद महसूस करें कि मोबाइल की लत कितनी खतरनाक हो सकती है।




बच्चों को समझाने के लिए किया खास एक्ट
उन्होंने बच्चों को समझाने के लिए एक खास ट्रिक का इस्तेमाल किया। उन्होंने अपनी क्लास में एक नाटक करवाया। इस नाटक में एक बच्चे की आंखों पर पट्टी बांधी गई ताकि यह दिखाया जा सके कि अगर हम मोबाइल ज्यादा देर तक चलाते हैं तो हमारी आंखों की रोशनी भी जा सकती है। इस सीन को देखकर बाकी बच्चे चौंक गए। कुछ बच्चों की आंखों में आंसू आ गए क्योंकि वे खुद भी बहुत ज्यादा मोबाइल का इस्तेमाल करते हैं और अब उन्हें उसका नुकसान समझ में आया।
विज्ञापन


वीडियो पर यूजर्स ने दी ऐसी प्रतिक्रियाएं
इस एक्ट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। लाखों लोगों ने इसे देखा और शिक्षिका की इस पहल की जमकर तारीफ की। एक यूजर ने कमेंट किया, "बहुत अच्छा तरीका अपनाया टीचर ने। इससे बच्चों को असली बात समझ में आई होगी।" वहीं एक और ने हल्के-फुल्के अंदाज में कहा, "बच्चों के लिए थोड़ा डरावना था, लेकिन बात सही ढंग से पहुंच गई।" यह एक्टिविटी सिर्फ एक क्लास का नाटक नहीं था, बल्कि यह एक जरूरी संदेश था जो आज हर परिवार को समझना चाहिए। मोबाइल का इस्तेमाल पूरी तरह से गलत नहीं है, लेकिन अगर हम हर वक्त मोबाइल में ही लगे रहेंगे तो हमारी आंखें, दिमाग और सेहत पर बुरा असर पड़ेगा। बच्चे न खेल पाते हैं, न पढ़ाई में ध्यान दे पाते हैं, और धीरे-धीरे उनका व्यवहार भी बदलने लगता है। लोग इस वीडियो को अपनी स्टोरी पर खूब ज्यादा शेयर कर रहे हैं।
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें