मालिक ने 10 हजार सैलरी नहीं दी, तो भड़का कर्मचारी, दुकान में लगा दी आग
- फोटो : AI
गुजरात के सूरत से एक बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर सारोली इलाके में स्थित श्याम संगिनी टेक्सटाइल मार्केट में 9 सितंबर की देर रात भीषण आग लगी थी। पहले इसे हादसा माना जा रहा था, लेकिन अब पुलिस ने भीषण आग को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है। पुलिस की जांच में पचा चला है कि जानबूझकर आग लगाई गई थी।
पुलिस ने खुलासा करते हुए कहा कि बाजार की एक दुकान में अकाउंटेंट काम कर चुके 33 वर्षीय विनोद पंडित सावले की मालिक से करीब 10 हजार रुपए के भुगतान को लेकर विवाद हुआ था। विनोद पंडित सावले ने मालिक से बदला लेने के लिए आग लगाई थी। आरोपी ने सिर्फ 150 रुपये का पेट्रोल खरीदकर इस वारदात को अंजाम दिया था। इस भीषण आग की चपेट 14 दुकानें आ गईं और करीब 24 करोड़ रुपये का कपड़ा समेत अन्य सामान जलकर खाक हो गया।
पुलिस का कहना है कि विनोद पंडित सावले अप्रैल 2026 में श्याम संगिनी मार्केट की छठी मंजिल पर स्थित जगदम्बा दुकान में अकाउंटेंट की नौकरी शुरू की थी। उसे 30 हजार रुपये सैलरी मिलती थी। कुछ समय बीतने के बाद काम को लेकर दुकान मालिक हुमान ध्राकाप्रसाद जवर से विवाद हो गया।
विनोद ने आरोप लगाया था कि उसका करीब 10 हजार रुपये का भुगतान बाकी था, जिसे लेकर वह नाराज था। पुलिस ने कहा कि इसी से नाराज होकर उसने मालिक को सबक सिखाने के लिए आग लगाने की योजना बनाई। उसने पहले भी आग लगाने की कोशिश की थी, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके उसने दोबार वारदात को अंजाम देने के लिए तैयार की।
मौत को दावत या रोमांच? चलती जीप पर युवकों का खतरनाक स्टंट हुआ वायरल, वीडियो देखकर कांप गए लोग
रात में कपड़ों में लगाई आग
पुलिस की जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी ने सूरत के देवध गांव स्थित पेट्रोल पंप से 150 रुपये का पेट्रोल खरीदा था। पेट्रोल को प्लास्टिक की थैली और बोतल में लेकर रात 9 बजे बाजार में पहुंचा। सीसीटीवी में फुटेज में दिख रहा है कि उसने मुंह पर सफेद रुमाल बांधे और कंधे पर बैग लटकाए हुए हैं।
बहू ने दिया ऐसा सरप्राइज, ससुराल वाले रह गए हैरान, सोशल मीडिया पर छाया वीडियो
मार्केट की पांचवीं मंजिल पर सीढ़ियों के पास बैठ हुआ था और इंतजार कर रहा था। रात करीब 12:30 बजे जब मार्केट के सुनसान होने पर छठी मंजिल पर पहुंचा। दुकान के बाहर रखे कपड़ों बॉक्स और पार्सल पर पेट्रोल छिड़कर आग लगा दी। इसके बाद वह मौके से फरार हो गया। अनुमान लगाया गया है कि आग में करीब 24 करोड़ का सामान जलकर खाक हो गया।