फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस फोन नंबर को जिसने भी खरीदा, मौत उसे लेने आ गई!

Sun, 04 Nov 2018 11:39 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Haunted Phone Number - फोटो : social media
विज्ञापन

सोशल मीडिया के इस जमाने में बार-बार मोबाइल नंबर बदलना आपको बारी पड़ सकता है। आपने आजतक डरावनी जगहों, घरों, होटलों और लोगों के बारे में सुना होगा लेकिन आज हम जिस डर के बारे में बताने जा रहे हैं उसके बाद आप अपना मोबाइल नंबर बदलने से पहले सौ बार सोचेंगे। कभी सुना है कि मोबाइल नंबर भी भूतिया हो सकता है। पिछले दस सालों में जिन लोगों ने भी इस नंबर का इस्तेमाल किया उनकी मौत हो गई। 

विज्ञापन

- फोटो : file photo
जी हां, एक ऐसा मोबाइल नंबर है जिसे जिसने भी खरीदा उसको मौत लेने आ गई। सोशल मीडिया पर इस भूतिया मोबाइल नंबर को लेकर जोरशोर से चर्चा की जा रही है। बताया जा रहा है कि इस मोबाइल नंबर को अब तक जिसने भी इस्तेमाल किया है उसकी मौत हो गई है। यह अबतक की कोई पहली घटना नहीं है बल्कि अब तक तीन बार ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं। इस नंबर को अब तक तीन लोगों ने खरीदा है जिनकी मौत हो गई।

- फोटो : amsterdamgang
दरअसल, यह मामला बुल्गारिया का है। सबसे पहले इस नंबर को मोबीटेल कंपनी के सीईओ ने खरीदा था। कंपनी के सीईओ व्लादमीर गेसनोव ने 0888888888 सबसे पहले खुद के लिए जारी करवाया था। इसके बाद साल 2001 में व्लादमीर की मौत कैंसर के कारण हो गई। ऐसा माना जाता है कि कैंसर से मौत होने की अफवाह उनके दुश्मनों ने फैलाई थी, जबकि मौत की असली वजह कुछ और ही थी। कुछ मीडिया संस्थानों की खबरों के अनुसार बताया गया कि यस मोबाइल नंबर की उनकी जान का दुश्मन बना।   

- फोटो : viralnova
व्लादमीर के बाद इस मोबाइल नंबर को डिमेत्रोव नाम के एक खुख्यात ड्रग डीलर ने ले लिया, यह नंबर लेने के बाद डिमेत्रोव को वर्ष 2003 में एक असेसन ने मार दिया। डिमेत्रोव को रशियन माफिया ने मार गिराया था। डिमेत्राव का ड्रग कारोबार 500 मिलियन का था। मौत के समय यह नंबर डिमेत्रोव के पास ही था। 
विज्ञापन

- फोटो : डेमो
डिमेत्रोव की मौत के बाद यह नंबर बुल्गारिया के एक व्यापारी डिसलिव ने खरीदा। नंबर लेने के बाद डिसलिव को भी वर्ष 2005 में बुल्गारिया की राजधानी सोफिया में मार दिया गया। डिसलिव एक कोकीन ट्रेफिकिंग ऑपरेशन भी चलाता था। तीन मौतें हो जाने के बाद इस नंबर को वर्ष 2005 में सस्पेंड कर दिया गया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें