फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तो क्या कमरे में भूतों ने होने के दिए संकेत?

Sat, 05 Mar 2016 03:16 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला

सार

  • इंगलेंड के साउथ यॉर्कशायर का मामला
  • जगह हमेशा से एक हॉन्टेड हाउस जैसी रही है
विज्ञापन
जब अपनेआप फूटे शीशे - फोटो : daily mail
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कहते हैं जहां रूहानी ताकतों का साया होता है, वहां कई चीजें अपने आप हि घटती हैं और वो ठीक नहीं होती। किसी आत्मा के चलने की आहट तो कभी और कुछ।
विज्ञापन


डेली मेल में छपी खबर के मुताबिक इंगलेंड के साउथ यॉर्कशायर में एक जगह है जिसका नाम है बार्नस्ले ऑक्‍शन सेंटर।

ऑक्‍शन सेंटर यानी के चीजों की बिकवाली करने वाली इस जगह पर काम करने वाले स्टाफ सुबह तब दंग रह गए जब उन्होंने कमरे के अंदर एक शीशे के दरवाजे को टूटा पाया।
विज्ञापन

पता लगाई बात

जब अपनेआप फूटे शीशे - फोटो : daily mail
जब सभी स्टाफ जुटे तो उन लोगों ने आपस में पता किया कि ऐसा कैसा हो गया? बीते रात सेंटर बंद किए जाने तक तो सब ठीक था। बंद सेंटर के अंदर दरवाजे अपने आप कैसे टूट सकते हैं?

इसके बाद उन लोगों ने सेंटर में लगे सीसीटी फुटेज को देखा। उसे देखकर उनकी आंखें फटी की फटी रह गई। उन लोगों ने देखा कि जब नाइट ड्यूटी पर लगा एक बंदा कुछ 10 मिनट के लिए टॉयलेट करने के लिए बाहर गया था, तभी ये कांच का दरवाजा टूट गया।

ऐसा होने के बाद सेंटर के मालिक मिस्टर पार्कर ने खोजने की कोशिश की, कि कोई वहां था तो नहीं, लेकिन उन्हें कुछ नहीं मिला। पार्कर एंटीक एक्सपर्ट भी हैं और उन्हें उनके पड़ोसियों ने बताया कि ये जगह हमेशा से एक हॉन्टेड हाउस जैसी रही है। पार्कर ने इसे हाल ही में खरीदा है।

इस घर में छह भूतों का है साया, कैमरामैन को भी नोंचा, देखें तस्वीरें


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें