साइंस लगातार इस कोशिश में लगी रहती है कि एलियनों के बारे में ज्यादा से ज्यादा जान सके। ये भी पता लगा सके कि क्या वाकई ठोस सुबूतों के साथ कहा जा सकता है कि एलियनों का अस्तित्व है?
डेली मेल के मुताबिक एक्सट्राटेरेस्ट्रियल चीजों पर काम करने वाले एक ऐसे ही वैज्ञानिक हैं डॉ मिल्टन वेलराइट। वो इंगलैंड के युनिवर्सिटी ऑफ शेफील्ड में कार्यरत हैं और एक खास तरीके के गुब्बारों को धरती के वायुमंडल में छोड़कर उनसे काफी कुछ अध्ययन करते रहते हैं।
उन्हें इन्हीं में से एक गुब्बारे में ऐसा कण चिपका मिला है जो असाल में एक मेटल बॉल है और एलियनों से जोड़कर देखा जा रहा है।