अकेले बैठकर भूतिया मूवी देखने के लिए जिगर ही चाहिए होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि अक्सर लोग भीड़ में बैठकर भी भूतों की मूवी देखने के बाद डर जाते हैं।
मिरर में छपी खबर के मुताबिक 57 साल की जीना फ्रॉस्ट हॉलीवुड की बहुत ही मशहूर मूवी 'द एक्जोरसिस्ट' देख रही थी। ये बात 40 साल की पुरानी है।
लेकिन, इस मूवी को देखने के बाद तो उन पर मूवी का बहुत ही भयानक असर हुआ। जीना कहती हैं कि मूवी देखने के बाद से उन्हें हर वक्त एक साए का डसर सताने लगा। उनके हिसाब से वो घर में कई तरह की परछाईयों को चलते देखती थीं।
नहीं बताया किसी को
जीना ने बताया कि मूवी में जैसे सीन दिखाए गए हैं वैसा उनके साथ 40 सालों तक होता रहा। उन्हें ऐसा लगता था कि वो दीवारों पर चढ़ रहीं हैं और उनके साथ और भी कोई है जो उस घर में रह रहा है।
उनके अंदर डर ऐसा समा गया था कि उन्होंने नौ हफ्तों तक खुदको कमरे में बंद रखा। कई सालों तक जीना ने अपने घरवालों को इस डर के बारे नहीं बताया।
लेकिन इसके बाद से उनका इलाज शुरू हुआ। जिंदगी के 40 साल उन्होंने डरते-डरते ही बिता दिया। वो डरावनी मूवी उनकी जिंदगी की पहली भूतिया मूवी थी। जिसे वो शायद झेल नहीं पाई।
फिर ठीक हुई
जिना ने बाद में फिर कई सालों तक अपना इलाज करवाया। मनोवैज्ञानिकों ने उन्हें ये बात समझाने में मदद की कि उन्होंने जो कुछ भी देखा बस वो धोखा था। वो एक डर है जो अब चला जाएगा।
उन्होंने बराबर दवाईयां लेना शुरू कीं और पॉजिटिव सोचना भी। एक वक्त बाद अब जाकर उन्हें सभी बुरे सपनों और यादों से मुक्ति मिल सकी है। वो अब खुश हैं और मानती हैं कि पिक्चर देखने का वो डरावना असर ही था, जिसने उनका जीना हराम कर दिया।
कैमरे में कैद हुआ हॉन्टेड हाउस का भूत, आप भी देखें तस्वीरें
इस घर में छह भूतों का है साया, कैमरामैन को भी नोंचा, देखें तस्वीरें
दो साल तक पीछे पड़ा रहा भूत, चुराता रहा अंतर्वस्त्र