फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिर क्यों इस फोन नंबर को खरीदते ही हो जाती है लोगों की मौत?

Sun, 21 May 2017 01:02 PM IST
amarujala.com presented by: श्वेता पांडेय
विज्ञापन
- फोटो : dailymail
विज्ञापन
आपने डरावनी जगह, घर और होटलों के बारे में तो बहुत सुना होगा लेकिन क्या आपने कभी डरावने फोन नंबर के बारे में सुना है! एक ऐसा फोन नंबर है इसे जिसने भी खरीदा उसकी मौत हो गई। इस फोन नंबर को भूतिया नंबर माना जाता है।
विज्ञापन


ऐसी घटनाएं अब तक तीन बार हो चुकी हैं। इस नंबर को अब तक तीन लोगों ने खरीदा है जिनकी मौत हो गई। यह नंबर बुल्गारिया का है। सबसे पहले इस नंबर को 'मोबीटेल कंपनी के सीईओ' ने खरीदा था।  

0888888888

- फोटो : dailymail
कंपनी के सीईओ "व्लादमीर गेसनोव" ने 0888888888 सबसे पहले खुद के लिए इश्यू करवाया था। इसके बाद वर्ष 2001 में व्लादमीर की मौत कैंसर के कारण हो गई। ऐसा माना जाता है कि कैंंसर से मौत होने की अफवाह उनके दुश्मनों ने फैलाई थी, जबकि मौत की असली वजह कुछ और ही थी। व्लादमीर के बाद इस नंबर को 'डिमेत्रोव' नाम के एक ड्रग डीलर ने ले लिया। यह नंबर लेने के बाद डिमेत्रोव को वर्ष 2003 में एक रशियन माफिया ने मार गिराया। 
विज्ञापन

'गुगल' भी मानता है डरावना

- फोटो : google
डिमेत्राव का ड्रग कारोबार 500 मिलियन का था। मौत के समय यह नंबर डिमेत्रोव के पास ही था। डिमेत्रोव की मौत के बाद यह नंबर बुल्गारिया के एक व्यापारी 'डिसलिव' ने खरीदा। नंबर लेने के बाद डिसलिव को भी वर्ष 2005 में बुल्गारिया की राजधानी सोफिया में मार दिया गया। तब से इस नंबर को डरावना नंबर माना जाता है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें