सुपर अल नीनो से मचेगी तबाही, 6 महीने में 3 लाख से ज्यादा लोगों की हो सकती है मौत
- फोटो : AI
दुनिया में सुपर अल नीनो का खतरा मंडरा रहा है। भारत समेत दुनिया के कई देश इसी जद में हैं। क्लाइमेट इम्पैक्ट लैब ने अल नीनो के बढ़ते प्रभाव को लेकर एक नक्शा जारी किया है, जिसने पूरी दुनिया को चिंता में डाल दिया है। क्लाइमेट इम्पैक्ट लैब की नक्शे में बताया गया है कि प्रशांत महासागर में सुपर अल नीनो के तेज होने पर गर्मी की वजह से किन इलाकों में सबसे अधिक अतिरिक्त मौतें होने की संभावना है। इस नक्शे से सामने आए आंकड़े काफी डरावने हैं।
कहां होंगी अल नोनी से सबसे अधिक मौतें?
अल नीनो हीट मॉर्टेलिटी ट्रैकर नाम के इस नक्शे के मुताबिक, अक्तूबर 2026 से मार्च 2027 के बीच 373,000 से ज्यादा अतिरिक्त लोगों की मौत होने की संभावना है। इस नक्शे के मुताबिक, सिर्फ नाइजीरिया, भारत और ब्राजील में एक-तिहाई मौतें होने का अनुमान है। इससे साफ है कि अल नीनो का सीधा प्रभाव भारत पड़ेगा।