अंतरिक्ष में सुनीता विलियम्स को हो रही है ये बड़ी परेशानी
- फोटो : PTI
Sunita Williams News Update: नासा की भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बैरी बुच विल्मोर करीब दो महीने से अंतरिक्ष फंसे हुए हैं। दोनों अंतरिक्ष यात्री फिलहाल अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) पर मौजूद हैं। दरअसल, बोइंग के स्टारलाइनर कैप्सूल में आई खराबी की वजह से उनकी वापसी अभी तक नहीं हो पाई है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा की तरफ से कहा जा रहा है कि सितंबर में उन्हें पृथ्वी पर लाने की कोशिश की जाएगी, लेकिन अभी तक कोई तारीख नहीं बताई गई है। हो सकता है कि दोनों अंतरिक्ष यात्री अगले साल यानी फरवरी 2025 में वापस आएं।
बोईंग स्टारलाइनर में हीलियम लीक और थ्रस्टर्स में खराबी के कारण सुनीता विलियम्स की वापसी में देरी हुई है। कहा जा रहा है कि सबकुछ ठीक रहा है, तो सुनीता विलियम्स और बैरी बुच विल्मोर सितंबर में पृथ्वी पर वापस लाए जा सकते हैं, लेकिन नासा ने अभी तक उनकी वापसी को लेकर कोई तारीख नहीं बताई है। नासा के अधिकारी ने बीते दिनों कहा था कि हो सकता है कि दोनों अंतरिक्ष यात्री साल 2025 तक पृथ्वी पर वापस आएं।
एक इस बीच एक खबर आई है कि सुनीता विलियम्स की आंखों में दिक्कत आ रही है, क्योंकि उन्हें देखने में समस्या हो रही है। एक मीडियो रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, नासा ने कहा है कि अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर सुनीता विलियम्स स्वास्थ्य संबंधी समस्या का सामना कर रही हैं।
Ajab-Gajab: इस खूबसूरत शहर को कहा जाता है दो देशों की राजधानी, बेहद रोचक है इतिहास
क्या धरती पर आए थे एलियंस? कैलिफोर्निया में कई जगहों पर दिखे यूएफओ
बोइंग के स्टारलाइनर में आई खराबी के बाद सुनीता विलियम्स और बैरी बुच विल्मोर की वापसी में देरी हो रही है। नासा स्पेसएक्स के क्रू ड्रैगन जैसे ऑप्शन्स पर विचार कर रहा है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि 58 साल की सुनीता विलियम्स को आंखों से जुड़ी समस्याएं आ रही हैं। दरअसल यह समस्या जैसा कि कहा जाता है कि आमतौर पर माइक्रोग्रैविटी के संपर्क में लंबे समय तक रहने की वजह से होती है।