फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Longest Day: क्यों 21 जून को होता है साल का सबसे बड़ा दिन? जानिए इससे जुड़ी दिलचस्प बातें

Sun, 21 Jun 2026 05:13 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Longest Day: 21 जून आज साल का सबसे बड़ा दिन है। इस दिन में धरती पर सूरज की रोशनी ज्यादा देर तक पड़ती है।  दिन की रोशनी सबसे अधिक और अंधेरा सबसे कम समय के लिए होता है
विज्ञापन
क्यों 21 जून को होता है साल का सबसे बड़ा दिन? - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Longest Day: 21 जून रविवार को इस साल का सबसे बड़ा (लंबा) दिन है। 21 जून को उत्तरी गोलार्ध में समर सोल्स्टिस (ग्रीष्म संक्रांति) मनाई जाती है। आमतौर पर यह पूरे दिन की घटना माना जाता है। दरअसल, इस दौरान गोलार्ध सूरज की तरफ झुकता है। उत्तरी गोलार्ध में 21 जून को सबसे बड़ा दिन होता है, जबकि दक्षिणी गोलार्ध में साल की सबसे लंबी रात और सबसे छोटा दिन होता है।

विज्ञापन


सामान्य दिनों को 24 घंटे के हिसाब से देखा जाता है, 12 घंटे का दिन और 12 घंटे की रात होती है। हालांकि, सूर्योदय और सूर्यास्त की वजह से दिन और रात के समय में अंतर होता है। जून महीने के 21वें दिन के साथ भी कुछ ऐसा ही है। यह दिन आम दिनों के मुकाबले अधिक समय का होता है। इसके पीछे की वजह सोल्स्टिस है। आज हम आपको खबर में इससी जुड़ी रोचक बाते बताते हैं। 

कितने घंटे का होता है दिन? 

यह कोई जरूरी नहीं है कि हर वर्ष सबसे लंबा दिन 21 जून को ही हो। सबसे लंबे दिन पर सूर्य के उगने से लेकर अस्त होने तक के बीच लगभग 13 घंटे का समय होता है। जगह के हिसाब से यह अंतर 14 घंटे का भी हो सकता है। 21 जून को सबसे लंबा दिन ग्रीष्म संक्रांति या सोल्स्टिस की वजह से होता है। दिन की रोशनी सबसे अधिक और अंधेरा सबसे कम समय के लिए होता है।
विज्ञापन


क्या होता है सोल्स्टिस?

सोल्स्टिस शब्द लैटिन शब्दों सोल (सूरज) और सिस्टेरे (स्थिर होना) से बना है। इससे आसमान में नजर वाला सूरज की चाल में दिखने वाले ठहराव दिखता है। साल का सबसे लंबा दिन होने के बाद इस दिन सूरज सबसे देर से अस्त नहीं होता है और न ही सबसे जल्दी उगता है। समर सोल्स्टिस से पहले सूरज पहले उगता है और उसके बाद देर में अस्त होता है। 

Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो में मस्ती करता दिखा बंदर, कभी सीट पर, कभी लड़की की गोद में बैठा, वीडियो हुआ वायरल

खगोलीय घटना है सोल्स्टिस

यहक खगोलीय घटना है और साल में दो बार होती है। पहला 21 जून को गर्मियों में और दूसरी सर्दियों में सबसे लंबे दिन सूरज की किरण ज्यादा देर तक रहती है। सबसे छोटा दिन सर्दियों में होता है, उस दौरान सूरज की रोशनी सबसे कम समय के लिए रहती है। सबसे लंबा दिन 20 से 22 जून के बीच कभी भी हो सकता है। इस बदलाव की वजह अलग-अलग कैलेंडर प्रणाली हैं। जिस कैलेंडर का अभी आमतौर पर इस्तेमाल होता है, एक सामान्य साल में 365 दिन और लीप वर्ष में 366 दिन होते हैं। इस एक दिन के कारण तारीख में बदलाव होता है। 

Viral: 5 मिनट की वीडियो कॉल और हो गई शादी, 9वें दिन दुल्हन का खुला ये चौंकाने वाला रहस्य, युवक ने मांगा तलाक

क्यों होता है सबसे लंबा दिन? 

उत्तरी गोलार्ध सूर्य की तरफ ज्यादा झुका है, जिसकी वजह से सूर्य का प्रकाश पृथ्वी पर सबसे लंबे समय के लिए पड़ता है। इस दिन उत्तरी गोलार्ध में सूर्य सबसे ज्यादा ऊंचाई पर दिखता है। इससे एक आर्क बनता है, जिसके कारण सूर्य सबसे अधिक समय तक रोशनी प्रदान करता है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें