फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: रील बनाने के चक्कर में स्कूटी पर स्टंट, हैंडल छोड़ते ही हुआ हादसा, उत्तराखंड पुलिस ने दिया मैसेज

Sat, 23 Aug 2025 10:50 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: इसी तरह का एक वीडियो उत्तराखंड पुलिस ने शेयर किया है। इस वीडियो में एक महिला पहाड़ी वादियों के बीच स्कूटी चला रही होती है। वह सोशल मीडिया रील बनाने के लिए स्टंट करने की कोशिश करती है।
विज्ञापन
स्कूटी पर स्टंट कर रही थी दीदी - फोटो : एक्स@uttarakhandcops
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सर्कस या फिल्मों में जब कलाकार स्टंट करते हैं तो लोग ताली बजाते हैं, लेकिन जब वही काम आम लोग सिर्फ सोशल मीडिया पर रील बनाने के लिए करने लगते हैं, तो यह खतरनाक हो सकता है। इंटरनेट पर ऐसे कई वीडियो भरे पड़े हैं, जिनमें लोग छोटी-सी गलती के कारण घायल हो जाते हैं। कई बार तो हादसे जानलेवा भी साबित हो जाते हैं। इसीलिए पुलिस और प्रशासन बार-बार लोगों को समझाते रहते हैं कि सड़क पर स्टंट करना न सिर्फ कानून के खिलाफ है, बल्कि अपनी और दूसरों की जिंदगी को खतरे में डालना भी है। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बतना जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
इसी तरह का एक वीडियो उत्तराखंड पुलिस ने शेयर किया है। इस वीडियो में एक महिला पहाड़ी वादियों के बीच स्कूटी चला रही होती है। वह सोशल मीडिया रील बनाने के लिए स्टंट करने की कोशिश करती है। शुरुआत में सब ठीक लगता है, लेकिन जैसे-जैसे वह स्कूटी पर संतुलन खोती है। हालात बदल जाते हैं। वीडियो के अंत में साफ संदेश मिलता है कि ऐसे कारनामों से दूर रहना ही समझदारी है। यह वीडियो उत्तराखंड पुलिस ने 22 अगस्त को अपने आधिकारिक एक्स हैंडल @uttarakhandcops पर पोस्ट किया। इसके साथ उन्होंने लिखा, “जान जोखिम में न डालें, गाड़ी पर स्टंट न करें। दुपहिया वाहन हमेशा हेलमेट पहनकर चलाएं।” साथ ही हैशटैग #उत्तराखंडपुलिस और #ट्रैफिकनियमोंकापालनकरें भी जोड़े गए।



पहाड़ों पर स्कूटी चलाती दिखी लड़की
वीडियो में बैकग्राउंड म्यूजिक के तौर पर मशहूर गाना “पंछी बनूं उड़ती फिरूं” बज रहा है। यह गाना लता मंगेशकर की आवाज में 1956 में आई फिल्म “चोरी चोरी” के लिए रिकॉर्ड किया गया था। इसके बोल हसरत जयपुरी ने लिखे थे और संगीतकार शंकर-जयकिशन की जोड़ी ने इसे कंपोज किया था। करीब 22 सेकंड लंबे इस वीडियो में एक युवती सफेद रंग की स्कूटी चलाते हुए नजर आती है। शुरुआत में वह एक हाथ से स्कूटी संभाल रही होती है। कुछ सेकंड बाद रील का असर दिखाने के लिए वह अपना दूसरा हाथ भी छोड़ देती है। जैसे ही दोनों हाथ हैंडल से हटते हैं, स्कूटी डगमगाने लगती है। महिला समझ जाती है कि गाड़ी गिरने वाली है, इसलिए वह संभालने की कोशिश करती है, लेकिन तब तक देर हो चुकी होती है। संतुलन बिगड़ने से वह सीधे जमीन पर गिर जाती है। इस पूरे पल को स्लो मोशन में शूट किया गया है, जिससे साफ दिखता है कि बिना हेलमेट और बिना सावधानी के स्टंट करना कितना खतरनाक हो सकता है।
विज्ञापन


पुलिस ने दिया यह संदेश
वीडियो के आखिर में चेतावनी लिखी आती है, “स्टंटबाजी का नशा सीधे अस्पताल पहुंचाता है। हेलमेट आपकी जान बचाता है। यातायात नियमों का पालन करें।” उत्तराखंड पुलिस ने इस वीडियो के जरिए साफ संदेश दिया है कि सड़कें स्टंट दिखाने की जगह नहीं हैं। रील बनाने के चक्कर में जिंदगी खतरे में डालना किसी भी हालत में समझदारी नहीं है। हेलमेट लगाकर चलना और ट्रैफिक नियमों का पालन करना ही सुरक्षित सफर की गारंटी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें