फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वायरल वीडियो: अस्पताल में मरीज नहीं, बेड पर सोता मिला आवारा कुत्ता, वीडियो देख लोगों का चढ़ा पारा

Wed, 18 Nov 2026 05:05 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: मध्य प्रदेश के अलीराजपुर जिले के आजाद नगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें मरीजों के लिए रखे बेड पर एक आवारा कुत्ता आराम से सोता नजर आ रहा है। वीडियो सामने आने के बाद अस्पताल की व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
 
विज्ञापन
बेड पर पैर पसारकर सोता रहा कुत्ता - फोटो : एक्स@@PTI_News
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरकारी अस्पतालों की व्यवस्था को लेकर अक्सर सवाल उठते रहते हैं। कहीं मरीजों को समय पर इलाज नहीं मिलता तो कहीं अस्पताल में साफ-सफाई की कमी देखने को मिलती है। लेकिन मध्य प्रदेश के अलीराजपुर जिले से सामने आया एक वीडियो स्वास्थ्य व्यवस्था की ऐसी तस्वीर दिखा रहा है, जिसे देखकर कोई भी हैरान रह जाएगा। यहां मरीजों के इलाज के लिए लगाए गए बेड पर एक आवारा कुत्ता आराम से सोता नजर आया। इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग अस्पताल प्रशासन को जमकर खरी-खोटी सुना रहे हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
मामला अलीराजपुर जिले के आजाद नगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का बताया जा रहा है। यहां अस्पताल के वार्ड में एक आवारा कुत्ता मरीजों के बेड पर आराम फरमाता दिखाई दिया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि कुत्ता बेड पर बड़े आराम से लेटा हुआ है। उसे देखकर ऐसा लग रहा है, जैसे अस्पताल का यह बिस्तर मरीजों के बजाय उसी के आराम के लिए लगाया गया हो।

विज्ञापन


बेड पर पैर पसारकर सोता रहा कुत्ता
वीडियो में कुत्ते का बेखौफ अंदाज लोगों को सबसे ज्यादा हैरान कर रहा है। अस्पताल के वार्ड में मरीजों के लिए रखे गए बेड पर कुत्ता बिना किसी डर के गहरी नींद में सोता दिखाई दे रहा है। हैरानी की बात यह है कि उसके वार्ड में घुसने और बेड पर चढ़कर सोने तक किसी कर्मचारी या सुरक्षा गार्ड की नजर उस पर नहीं पड़ी। अब इस वीडियो को लेकर अस्पताल की साफ-सफाई और कर्मचारियों की जिम्मेदारी पर सवाल उठ रहे हैं। आखिर अस्पताल के वार्ड तक आवारा कुत्ता कैसे पहुंच गया? क्या वहां नियमित रूप से साफ-सफाई और निगरानी नहीं होती? ये ऐसे सवाल हैं, जिनका जवाब अस्पताल प्रशासन को देना होगा।

वीडियो वायरल हुआ तो हरकत में आया स्वास्थ्य विभाग
मरीजों के लिए इस्तेमाल होने वाले बेड पर आवारा कुत्ते के सोने का मामला सामने आने के बाद संक्रमण और मरीजों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई जा रही है। अस्पताल में भर्ती मरीज पहले से ही इलाज के लिए आते हैं। ऐसे में वार्ड के अंदर इस तरह आवारा जानवरों का पहुंचना उनकी सेहत के लिए परेशानी खड़ी कर सकता है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने और मामला तूल पकड़ने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने जांच के आदेश दिए हैं। अब जांच में यह पता लगाया जाएगा कि अस्पताल के वार्ड में कुत्ता कैसे पहुंचा और इस मामले में किस स्तर पर लापरवाही हुई।

सोशल मीडिया पर लोगों ने लगाई अस्पताल प्रशासन की क्लास
इस वीडियो को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स भी काफी नाराज हैं। एक यूजर ने तंज कसते हुए लिखा, "वाह क्या व्यवस्था है, गरीब मरीजों को बेड नसीब नहीं होता और यहां डॉगी भाई को वीआईपी ट्रीटमेंट मिल रहा है।" वहीं दूसरे यूजर ने इसे मरीजों की जान से खिलवाड़ बताया। एक अन्य यूजर ने लिखा कि केवल जांच के आदेश देने से काम नहीं चलेगा, बल्कि लापरवाही करने वाले कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई भी होनी चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें