फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वायरल: कुत्ते के हमले से चीखने लगा बच्चा, दो महिलाओं ने दिखाई ऐसी हिम्मत कि फिर जो हुआ...

Mon, 02 Nov 2026 03:47 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: हरियाणा के अंबाला में एक आवारा कुत्ते ने गली में मौजूद छोटे बच्चे पर हमला कर दिया। सीसीटीवी में कैद इस घटना में दो महिलाएं बच्चे को बचाने के लिए दौड़ती नजर आईं।
विज्ञापन
बच्चे को नीचे गिराकर नोचने लगा कुत्ता - फोटो : एक्स@gharkekalesh
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहरों में आवारा कुत्तों का आतंक लोगों के लिए बड़ी चिंता बनता जा रहा है। खासकर छोटे बच्चों को लेकर माता-पिता हमेशा डरे रहते हैं। बच्चे अक्सर घर के बाहर गली या आसपास खेलने निकल जाते हैं, लेकिन कई बार वहां मौजूद आवारा कुत्ते उनके लिए खतरा बन जाते हैं। ऐसी घटनाएं सामने आने के बाद लोगों की चिंता और बढ़ जाती है। हरियाणा के अंबाला से भी एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां गली में मौजूद एक छोटे बच्चे पर अचानक आवारा कुत्ते ने हमला कर दिया। इस घटना का सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कुत्ते को बच्चे पर हमला करते और उसे बचाने के लिए दो महिलाओं को दौड़ते हुए देखा जा सकता है।

विज्ञापन


अंबाला के सेक्टर-9 में बच्चे पर हमला
जानकारी के मुताबिक, यह घटना हरियाणा के अंबाला शहर के सेक्टर-9 की है। सामने आए सीसीटीवी फुटेज में एक छोटा बच्चा अपने घर के आसपास गली में दिखाई देता है। इसी दौरान वहां एक आवारा कुत्ता पहुंचता है और अचानक बच्चे पर हमला कर देता है। कुत्ते के हमले से बच्चा घबरा जाता है और खुद को बचाने की कोशिश करता है, लेकिन कुत्ता उसे नीचे गिरा देता है। इसके बाद भी वह बच्चे को नहीं छोड़ता और हमला जारी रखता है। कुछ ही सेकंड में स्थिति इतनी डरावनी हो जाती है कि वीडियो देखने वाले भी सहम सकते हैं।

विज्ञापन


बच्चे की आवाज सुनकर मदद के लिए दौड़ीं महिलाएं
इस घटना के दौरान अगर दो महिलाएं हिम्मत नहीं दिखातीं, तो बच्चे को गंभीर चोट लग सकती थी। वीडियो में देखा जा सकता है कि बच्चे की आवाज सुनकर एक महिला तुरंत कुत्ते की तरफ दौड़ती है। वह किसी तरह कुत्ते को बच्चे से दूर करने की कोशिश करती है। इसी बीच दूसरी महिला भी वहां पहुंच जाती है। दोनों महिलाएं मिलकर कुत्ते को बच्चे से दूर करती हैं। आखिरकार कुत्ता पीछे हट जाता है और बच्चे को बचा लिया जाता है। महिलाओं की इस फुर्ती और हिम्मत की वजह से बच्चे को समय रहते मदद मिल पाती है।

वीडियो देखकर लोगों ने जताई चिंता
सोशल मीडिया पर यह वीडियो सामने आने के बाद लोग इस पर लगातार अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कई यूजर्स दोनों महिलाओं की बहादुरी की तारीफ कर रहे हैं। उनका कहना है कि अगर महिलाएं समय पर बच्चे की मदद के लिए नहीं पहुंचतीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। वहीं, कुछ लोग आवारा कुत्तों की बढ़ती समस्या को लेकर चिंता जता रहे हैं। यूजर्स का कहना है कि बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्थानीय प्रशासन को इस समस्या पर ध्यान देना चाहिए। लोगों का मानना है कि ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए जरूरी कदम उठाए जाने चाहिए ताकि घरों के आसपास खेलने वाले बच्चों को इस तरह के खतरे का सामना न करना पड़े।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें